सम्बंधित जानकारी
- काले, लहराते, सुंदर बाल चाहिए, तो लाइफ स्टाइल सुधारिए, पढ़ें 6 टिप्स
- सर्दियों में महंगे लोशन खरीदने से बचना चाहते हैं? तो घर पर ही बनाएं नैचुरल मॉइश्चराइजर
- कपूर के तेल के जादुई फायदे, सेहत और सौंदर्य लाभ
- सर्दियों में एक मुट्ठी ड्रायफ्रूट रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें और बढ़ती उम्र का असर दूर भगाएं
- पालक के रस का सेवन करें या सब्जी खाएं, दोनों ही सेहत और सौन्दर्य के लिए बेहतर हैं
किसी भी मौसम में ट्रैवलिंग के दौरान ये 7 टिप्स जरूर अपनाएं
काम से थोड़ा ब्रेक लेकर ट्रैवलिंग करना अधिकतर लोगों को पसंद आता है। कई बार व्यस्त जिंदगी से कुछ पल अपने लिए निकालना जरूरी भी हो जाता है जिससे कि आप दोबारा ऊर्जा से भर जाएं और अपना काम संभालें। ट्रैवलिंग के दौरान आपको अपनी सेहत का ध्यान रखने की ज्यादा जरूरत होती है और साथ ही आपको अपनी स्किन को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
आप ट्रैवलिंग के दौरान कैसे अपनी स्किन का कैसे ध्यान रख सकते हैं, आइए, बताते हैं आपको कुछ टिप्स-
1. बाहर निकलते समय हमेशा सनस्क्रीन लगाएं चाहे धूप हो या नहीं और चाहे कोई भी मौसम हो।
2. जब आप घूमने निकलते है ऐसे में टैनिंग होना आम समस्या है। इससे बचाव के लिए हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें, ऐसा करने से स्किन से मृत त्वचा हट जाएगी और आपका चेहरा साफ दिखेगा।
3. ट्रैवलिंग के दौरान मॉइश्चराइजर, क्लीजर, हैंड क्रीम जैसे उत्पाद को अपने पर्स में जरूर जगह दे।
4. अगर आप किसी समुद्री जगह पर घूमने जाएं तब स्किन का विशेष रूप से ख्याल रखें, क्योंकि समुद्र के खारे पानी में नहाने से त्वचा का प्राकर्तिक निखार कम हो जाता है।
5. समुद्र में नहाने के बाद एक बार साफ पानी से दौबारा जरूर नहाएं।
6. यदि किसी गर्मी और धूप वाली जगह पर घूमने गए हो तो लौटने के बाद, सनबर्न का प्रभाव कम करने के लिए ठंड़े दूध से चेहरे की मालिश करें। इससे चेहरे को भी ठंड़क मिलेगी।
7. सफर के दौरान होनी वाली थकान और बेजान त्वचा कि समस्या से बचने के लिए, जैसे ही वक्त मिले स्किन को पोषण देने के लिए, लगभग 20 मिनट के लिए एग मास्क लगा कर रखे।
