1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. skin care tips at home for glowing skin

घर पर बनाएं केमिकल फ्री होममेड मॉइश्चराइजर, जानिए बनाने का तरीका और फायदे

मिलेगी ऐसी बेदाग और ग्लोइंग त्वचा कि महंगे प्रोडक्ट भी हो जाएंगे फेल

skin care tips
बेदाग और खूबसूरत त्वचा हर कोई पाना चाहता है। इसी  चाह में कुछ लोग बाज़ार में उपलब्ध केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार इनका इस्तेमाल करना त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है।

वैसे बेदाग और ग्लोइंग त्वचा के लिए आप घर पर भी मॉइश्चुराइजर बना सकते हैं। आज इस आलेख में हम आपको एक ऐसे DIY मॉइश्चुराइजर बनाने की विधि और उपयोग की जानकारी दे रहे हैं। ये आसानी से घर पर तैयार किया जा सकता है और इसमें हानिकारक केमिकल भी नहीं होते। ALSO READ: इन एंटी बैक्टीरियल पत्तों का लेप लगाने से कई स्किन समस्याओं से मिलेगा छुटकारा

घर पर मॉइश्चराइजर बनाने की विधि  
एक कटोरी में एक चम्मच चावल का पानी और दो चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसमें आधा चम्मच ग्लिसरीन और आधा चम्मच गुलाब जल मिलाएं। साथ ही इसमें एक चम्मच चुकंदर का रस भी मिलाएं। अब इन सभी को अच्छे से मिक्स कर लें। जेली मॉइश्चुराइजर बनकर तैयार है।

होममेड मॉइश्चुराइजर के फायदे
घर पर तैयार यह मॉइश्चुराइजर केमिकल फ्री है। इसे लगाने से त्वचा की नमी बरकरार रहती है। दाग-धब्बों से भी राहत मिलती है और चेहरे का रंग साफ़ होता है। यह त्वचा के रोमछिद्रों को कम करता है औए चेहरे पर कसाव लाता है।

(Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
वजन घटाने के लिए आजमाएं ये लो कैलोरी वाले ब्रेकफास्ट, पेट की बढ़ी चर्बी भी होगी कम