सम्बंधित जानकारी
- Hair Care Tips: हेयर कट से पहले जान लीजिए ये खास टिप्स
- Beauty Care: अपनाएं ये घरेलू नुस्खे और पाएं गर्दन के कालेपन से छुटकारा
- Skin care : बेदाग त्वचा के लिए आजमाएं ये होममेड फेस पैक
- Beauty Tips : अंडे की सफेदी से पाएं स्वस्थ त्वचा
- Beauty care Tips : अपनाएं ये अचूक उपाय और पाएं फटी एड़ियों से छुटकारा
skin Care tips| इस तरह पाएं शरीर की दुर्गंध से छुटकारा
हर कोई खुद को प्रेजेंटेबल रखना चाहता है और रखना भी जरूरी है। कई बार छोटी-छोटी चीजों की वजह से हम असहज हो जाते हैं। इसमें सबसे पहले बात आती है शरीर से आती दुर्गंध की।
शरीर की अच्छी तरह से साफ-सफाई तो हर कोई करता है लेकिन इसके बाद भी ऐसा कई लोगों में देखा गया है कि वे इस समस्या से परेशान रहते हैं और असहज महसूस करते हैं।
वैसा शरीर से दुर्गंध आने का कारण खान-पान में गड़बड़ी और हार्मोन भी जिम्मेदार होते हैं। लेकिन हम अगर कुछ टिप्स को अपनाएं तो इस समस्या से कई हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-
नहाने से पहले गर्म पानी में नींबू की कुछ बूंदें अवश्य डालें। यह आपकी शरीर से दुर्गंध आने वाली समस्या को काफी हद तक कम करेगा, साथ ही आपको फ्रेश भी महसूस होगा।
गुलाब जल को नहाने के पानी में डालकर नहाने से भी आपकी समस्या से आपको निजात मिलेगी।
यदि आप किसी मलाई या किसी उबटन से नहाते हैं तो इसके बाद बॉडी वॉश का जरूर इस्तेमाल करें।
बेकिंग सोडा शरीर की दुर्गंध की परेशानी से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके लिए आप नहाने से पहले बेकिंग सोडा और नींबू का रस दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। अब इस पेस्ट को अपने अंडर आर्म्स में लगाएं और इसके बाद इसे साफ कर लें। ये उपाय आपको पसीने की बदबू को रोकने में मदद करेंगे।
