1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. पपीते के फैस पैक से चेहरे को बनाएं बेदाग और पाएं गजब का निखार

Beauty Tips| पपीते के फैस पैक से चेहरे को बनाएं बेदाग और पाएं गजब का निखार

पपीता
चेहरे के निखार को बरकरार रखने के लिए पपीता बहुत काम का फल है। आपकी पाचन क्रिया को संतुलित रखने के साथ-साथ ये आपके चेहरे को भी बेदाग बनाता है। साथ ही उसमें गजब का निखार लाता है। पपीता किस तरह आपके रूप को निखार सकता है, आइए जानें 
 
अगर आपके चेहरे पर काले-काले धब्बे हो गए हों तो खीरे, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लेप करें। 
 
जब यह लेप सूख जाए तो इसे दूसरी बार फिर से चेहरे पर लगाएं। 
 
इस प्रकार सूखने पर तीन-चार बार इस लेप को चेहरे पर लगाएं। 
 
चेहरे पर लेप को 20 मिनट लगा रहने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें। 
 
7 दिन लगातार इस क्रिया को दोहराएं। आप पाएंगे कि धीरे-धीरे आपके चेहरे के सारे धब्बे गायब हो गए हैं। त्वचा भी निखर उठी है। यह जादू पपीता ही कर सकता है।   
 
अगला लेख
अपने भाग्य का शुभ अंक कैसे निकालें, जानिए अपना Lucky Number, Lucky Day, Lucky Month