सम्बंधित जानकारी
- बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं चिया सीड्स, मिलते हैं ये फायदे
- देसी घी से बने नेचुरल मॉइस्चराइजर से पाएं ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा
- लगाएं कद्दू से बने ये हेयर मास्क, बारिश में दूर होंगी बालों से जुड़ी कई समस्याएं
- इस ग्रीन डिटॉक्स ड्रिंक को अपने आहार में करें शामिल, नहीं होंगी त्वचा और बालों की समस्याएं
- गुड़हल से बने कंडीशनर से लाएं बालों में चमक, जानें बनाने का तरीका और फायदे
ये है बालों को बोटॉक्स करने का नेचुरल तरीका जिससे हेल्दी और मजबूत बनेंगे बाल
जानिए कैसे अलसी के बीजों से घर पर तैयार करें हेयर बोटॉक्स
बदलते मौसम, प्रदूषण, खराब लाइफ स्टाइल और केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के उपयोग से बाल डैमेज हो सकते हैं। पिछले कुछ सालों से बालों की वॉल्यूम बढ़ाने या हेल्दी बाल पाने के लिए लोगों में हेयर बोटॉक्स का चलन बढ़ा है। हेयर बोटॉक्स ट्रीटमेंट बालों को मजबूत करने और ज्यादा सुंदर बनाने में मदद करते हैं। लेकिन ये ट्रीटमेंट काफ़ी महंगे होते हैं। ऐसे में अगर आप हेल्दी और मजबूत बाल पाना चाहते हैं तो आप घर पर ही हेयर बोटॉक्स कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं घर पर बालों के लिए बोटॉक्स कैसे करें?ALSO READ: बालों को हेल्दी रखने के लिए खाएं चिया सीड्स, मिलते हैं ये फायदे
घर पर हेयर बोटॉक्स क्रीम कैसे बनाएं?
सामग्री-
क्रीम बनाने की विधि-
कैसे करें इस्तेमाल?
बालों के लिए अलसी के बीज और अरंडी के तेल के हेयर मास्क के फायदा
घर पर हेयर बोटॉक्स क्रीम कैसे बनाएं?
सामग्री-
- अलसी के बीज- 2 बड़े चम्मच
- अरंडी का तेल : 1 बड़ा चम्मच
- आंवला पाउडर : 1 बड़ा चम्मच
- करी पत्ता पाउडर : 1 बड़ा चम्मच
- पानी : 1 कप
क्रीम बनाने की विधि-
- एक छोटे सॉस पैन में 1 कप पानी उबालें।
- उबलते पानी में 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालें।
- लगभग 5-10 मिनट तक अलसी के बीजों को पानी में उबालने दें और बीच-बीच में चलाते रहे।
- जेल को एक महीन छलनी या चीजक्लोथ का उपयोग करके छान लें और ठंडा होने दें।
- अब एक कटोरे में 1 बड़ा चम्मच अरंडी का तेल, 1 बड़ा चम्मच आंवला पाउडर और 1 बड़ा चम्मच करी पत्ता पाउडर मिलाएं।
- ठंडा किया हुआ अलसी का जेल कटोरे में डालें और सभी सामग्रियों को ब्लेंडर में पीसकर चिकना पेस्ट बना लें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- अपने बालों को भागों में बांट लें और पहले इस हेयर मास्क को स्कैल्प पर लगाएं।
- फिर इसे अपने बालों की पूरी लंबाई में समान रूप से फैलाएं।
- 30 मिनट से 1 घंटे तक इस जेल को बालों पर लगा रहने दें।
- जेल को अपने बालों में लगाने के बाद शॉवर कैप से सिर ढक लें।
- जेल ड्राई होने के बाद अपने बालों को गुनगुने पानी और शैम्पू से अच्छी तरह धोएँ।
- नियमित रूप से इस हेयर पैर का इस्तेमाल आप हफ्ते में एक बार जरूर करें।
बालों के लिए अलसी के बीज और अरंडी के तेल के हेयर मास्क के फायदा
- अलसी के बीज के जेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन ई होता है, जो आपके बालों को नमी दोने और टूटना कम करने में मदद कर सकता है।
- कैस्टर ऑयल बालों को घना और लंबा करने की अपनी क्षमता के लिए जाना जाता है, यह स्कैल्प के स्वास्थ्य को भी बढ़ावा देता है।
- आंवला पाउडर विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बालों के पोर्स को मजबूत करता है और बालों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा, समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकता है।
- करी पत्तों के पाउडर में एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो एसिड होते हैं, जो बालों का झड़ना कम करते हैं और बालों की जड़ों को मजबूत करते हैं।
