Hanuman Chalisa
Tue, 28 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नायिका
  3. ब्यूटी केयर टिप्स
  4. Makeup In Rainy Season

जानिए, बरसात में कैसा हो आपका मेकअप..?

बारिश
शादी-ब्याह और पार्टी प्रत्येक मौसम में होते हैं, परंतु बारिश के मौसम में ऐसे समारोह में बन-संवरकर जाना अच्छी-खासी मुसीबत बन जाता है। ऐसे मौसम में अपने सौंदर्य को बरकरार रखना काफी मुश्किल होता है। प्रस्तुत हैं, कुछ ऐसे उपयोगी टिप्स जिन्हें ध्यान में रखकर आप बारिश में भी अपने सौंदर्य और पहनावे को सुरक्षित एवं सुरुचिपूर्ण बना सकती हैं -

बरसात में मेकअप : 
1 इस मौसम में वॉटरप्रूफ एवं हल्का-फुल्का मेकअप करें, जो आपके चेहरे को खूबसूरत तो दिखाए ही, साथ ही भीगने पर उसे बदरंग न बनाए। 

2  बरसात में गीली बिंदी न लगाएं, क्योंकि गीली बिंदी भीगने पर बहने लगेगी, जिससे आपका चेहरा रंग-बिरंगा हो जाएगा। अगर आप डिजाइन वाली बिंदी लगा सकती हैं, तो वॉटरप्रूफ लिक्विड बिंदी लगाएं अन्यथा बाजार में उपलब्ध स्टिकर वाली, नगों वाली या कुंदन वाली सुंदर-सुंदर  बिंदिया लगा सकती हैं, ये फैलती नहीं हैं।

 
 
3  सूखे सिंदूर के स्थान पर रेडीमेड स्टिक वाले सिंदूर का ही प्रयोग करें, यह गीला होने पर बहता नहीं है।

4  जहां तक संभव हो, फाउंडेशन और फेस पाउडर का प्रयोग न करें। यदि आवश्यक हो, तो फाउंडेशन लगाने के लिए भीगे नम स्पंज का प्रयोग करें। इससे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा। 
5  गाढ़ी और क्रीमी फेस क्रीम के बजाए तरल फेस क्रीम का प्रयोग करें।
ये भी पढ़ें
जानलेवा हो सकते हैं बरसात के यह खतरनाक जीव...