घर बैठे बनाएं cheek और lip tint, बचा सकते हैं 500 रुपए
DIY Lip and Cheek Tint
ऐसी सिचुएशन में आप खुद अपने कॉस्मेटिक प्रोडक्ट बना सकते हैं। जनरेशन ज़ी के समय में लिप और चीक टिंट काफी प्रचलित है। लिप और चीक टिंट हमे एस्थेटिक के साथ खुबसूरत लुक भी देते हैं। आप इन टिप्स की मदद से अपने घर पर लिप और चीक टिंट बना सकते हैं। चलिए जानते हैं कि कैसे बनाएं लिप और चीक टिंट......
1. चुकंदर टिंट: देखा जाए तो चुकंदर एक बेहतरीन नेचुरल टिंट है जिसे आप बिना प्रोसेस किए भी अपने लिप्स और गालों पर लगा सकते हैं। पर टिंट को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए आपको ये स्टेप फॉलो करने पड़ेंगे। आप आधा कटोरी चुकुंदर का रस लें और उसे हलकी आंच में उबालें। धीरे-धीरे जूस थिक होने लगेगा। इसके बाद गैस बंद कर दें। इसमें आप एलोवेरा जेल, थोडा सा बादाम का तेल और ग्लिसरीन मिला सकते हैं। इसके बाद एक छोटे से कंटेनर में इसको स्टोर करें और ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद ये गाढ़ा हो जाएगा।
2. गुड़हल टिंट: गुड़हल एक हर्बल प्लांट है जिसके कई तरह के फायदे हैं। गुड़हल का टिंट बनाने के लिए आपको इसके पाउडर की ज़रूरत होगी। आप घर पर भी पाउडर बना सकते हैं या बाज़ार से भी इसका पाउडर खरीद सकते हैं। इसके बाद आपको एक कंटेनर में छोटा चम्मच ग्लिसरीन लेना है। इसमें कुछ बूंद पानी की डालनी है ताकि कंसिस्टेंसी ज्यादा थिक न हो। इसके बाद आपको इसमें पाउडर को मिक्स करना है। इसे अच्छे से मिक्स करने के बाद आप इसे फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए ठंडा होने रख दें। इसके बाद आप इस टिंट को इस्तेमाल कर सकते हैं।
3. स्ट्रॉबेरी टिंट: स्ट्रॉबेरी टिंट का कलर देखने के साथ काफी टेस्टी भी होता है। इस टिंट को बनाना बहुत आसान है। आप स्ट्रॉबेरी का जूस बना लें। इसके बाद एक पैन में हल्की आंच में इसको गर्म करें। इसमें आधी चम्मच शक्कर डालें जिससे कंसिस्टेंसी थिक हो जाए। जूस को आधा होने तक पकने दे और फिर गैस बंद कर दें। मॉइस्चराइजर के लिए इसमें 1-2 चम्मच ग्लिसरीन डालें और ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
4. फूड कलर टिंट: फूड कलर टिंट बनाने के लिए सबसे पहले आपको फूड कलर चाहिए। आप अपनी पसंद का कोई भी कलर ले सकते हैं। इसके बाद 2 चम्मच पेट्रोलियम जेली लें और इसमें 1-2 चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। आप विटामिन E का कैप्सूल भी मिला सकते हैं। ध्यान रहे कि मिक्सचर ज्यादा चिपचिपा न हो। इसके बाद फूड कलर डालें और अच्छे से मिक्स करें। आप चाहे तो फ्रिज में कुछ देर इसे स्टोर कर सकते हैं।
ALSO READ: 5 मिनट में बनाएं ये 5 trendy hairstyle
