Skin के साथ अपने बालों को भी रखें धूप से protect
protect hair from sun
हां, धूप के कारण हमारे बाल डैमेज होते हैं। गर्मियों में न सिर्फ धूप बल्कि धुल और मिट्टी के कारण भी हमारे बाल काफी डैमेज हो जाते हैं। धूप हमारे बालों को रुखा और बेजान बनाती है। साथ ही बालों में स्प्लिट्स (splits) की समस्या भी होने लगती है। अगर आपने अपने बालों में कलर करवाया है तो आपके बाल का कलर धूप के कारण आसानी से फेड हो सकता है।
कैसे करें अपने बालों की केयर?
धूप से अपने बालों को बचाने के लिए आपको इन बातों का ध्यान देना ज़रूरी है।
1. हैट या कैप पहनें : अपने बालों को धूप से बचाने के लिए हैट (hat) या कैप (cap) पहनें। हैट या कैप पहनें से आपके बाल धूप से कम डैमेज होंगे। साथ ही धूप और मिट्टी की समस्या से आपको हेयर फॉल से राहत मिलेगी।
2. हेयर कट लें : धूप के कारण आपके बालों में स्प्लिट्स (splits) की समस्या होने लगती है। स्प्लिट्स की समस्या से बचने के लिए आप नियमित रूप से हेयर कट लें। रेगलर (3-4 महीने में) हेयर कट से आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
4. हेयर मास्क का प्रयोग करें : अपने बालों को मॉइचराइज़ (moisturize) करने के लिए हेयर मास्क का प्रयोग करें। हेयर मास्क आपके डैमेज बाल को रिपेयर करेगा। होममेड हेयर मास्क के लिए आप दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
5. तेल डालें : धूप के कारण आपका स्केल भी डैमेज हो जाता है। साथ ही बालों की जड़ें भी कमज़ोर होने लगती हैं। नारियल तेल और बादाम तेल की मदद से आप डैमेज बालों को रिपेयर कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार अपने बालों में तेल डालें और मसाज करें।

