सम्बंधित जानकारी
- बालों को करें स्ट्रेट, इन 2 घरेलू तरीकों से...
- नेल पॉलिश हटाना है तो घरेलू रिमूवर पर भी गौर कीजिए...(5 मजेदार विकल्प)
- अंडे के फेसपैक : खूबसूरत चमकती त्वचा के लिए यह प्रयोग है चमत्कारी
- सर्दियों में फूलों सी कोमल हो जाएं, इन 4 फूलों को आजमाएं
- गुलाबी मौसम में त्वचा भी रहें गुलाबी, आजमाएं यह ब्यूटी टिप्स
खुद को सजाने के 5 ब्यूटी टिप्स
आइए जानते हैं कुछ आसान से ब्यूटी टिप्स, जिन्हें यदि आप मैकअप करते समय ध्यान रखें तो ये टिप्स आपको पार्टी में भीड़ से अलग और आकर्षक दिखा सकते हैं।
1. होंठों के लिए- होंठों को फुलर लुक देने के लिए जो लिपस्टिक आप इस्तेमाल कर रही हैं, उससे एक या दो लाइट कलर शेड या हल्की टोन की लिपस्टिक लेकर होंठों के बीच में लगाएं। दोनों लिप कलर को होंठों से स्मज कर लें। इससें होंठों को भरा-भरा, रसभरा लुक मिलेगा।
2. आंखों के लिए- आंखों को परफेक्ट स्मज लुक देने के लिए काजल को थोड़ी देर गरम जगह पर रखें, फिर ठंडी जगह पर रखें। इसके बाद आंखों पर लगाएं। आई शैडो को और खूबसूरत दिखाने के लिए आई शैडो लगाने से पहले यदि आप प्राइमर लगाती हैं तो उसकी जगह आप आई शैडो लगाने से पहले वाइट आई पेंसिल पलकों पर लगाएं और फिर आई शैडो लगाएं।
3. बालों को इंस्टेंट कर्ल लुक देने के लिए- बालों की ढेर सारी पतली-पतली चोटियां गूंथ लें। इन चोटियों को हल्का-सा स्टीम दें। कुछ देर बाद चोटियां खोल लें। आपका कर्ल हेयर स्टाइल आपको स्टाइलिश दिखाने के लिए तैयार है।
4. फुलर पोनीटेल लुक : पोनीटेल को भरा-भरा और घना लुक देने के लिए बैक कोम्ब करके हेयर बैंड लगाएं और अंत में हल्के हाथ से हेयर ब्रश करें।
5. नेल पैंट तुरंत सुखाने के लिए- नेल पेंट लगाने के बाद हाथों को तुरंत आइस कोल्ड वॉटर में डालकर निकाल लें।
अगला लेख
