सम्बंधित जानकारी
- आप भी रखते हैं स्टाइलिश और स्पोर्टी बाइक का शौक, धमाकेदार फीचर्स के साथ लांच हुई Yamaha MT-15
- Mercedes Benz ने भारत में लांच की AMG पोर्टफोलिया की लग्जरी कार
- Honda Civic : सात साल बाद बाजार में नए लुक और धमाकेदार फीचर्स के साथ वापस आई होंडा की यह कार
- नई जनरेशन के लिए लांच हुआ ऑडी ए6 का लाइफ स्टाइल एडिशन, कार में ही मिलेगी कॉफी मशीन
- अब आसानी से खरीद सकेंगे मारुति की कारें, कंपनी ने बनाई यह योजना
स्कोडा ने 15.49 लाख रुपए में ऑक्टेविया का कॉरपोरेट एडिशन किया लांच
नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान कार ऑक्टेविया का 'कॉरपोरेट संस्करण' पेश किया। शोरूम में इसकी कीमत 15.49 लाख रुपए से शुरू है। कंपनी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बयान में कहा कि 1.4 टीएसआई (एमटी) पेट्रोल इंजन ऑक्टेविया कॉरपोरेट संस्करण की कीमत 15.49 लाख रुपए जबकि 2.0 टीडीआई (एमटी) डीजल इंजन की कीमत 16.99 लाख रुपए रखी गई है।
स्कोडा का दावा है कि 1.4 टीएसआई पेट्रोल इंजन कार 150 पीएस का पावर जेनरेट करती है और 16.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। यह कार 8.1 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और अधिकतम रफ्तार 219 किमी प्रतिघंटे है।
वहीं दूसरी ओर 2.0 टीडीआई डीजल इंजन 143 पीएस का पावर जेनरेट करती है और यह कार 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। डीजल संस्करण 8.4 सेकंड में 100 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी अधिकतम गति 218 किमी प्रति घंटे है। कंपनी ने दावा किया है कि डीजल संस्करण 21 किमी प्रतिघंटे का माइलेज देगा।
