शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Auto Expo 2023 – Components Show attracts over 800 participants from 15 countries
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 जनवरी 2023 (19:19 IST)

Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो में 15 देशों की 800 कंपनियां होंगी शामिल, शानदार गाड़ियों का लगेगा मेला

Auto Expo 2023 : ऑटो एक्सपो में 15 देशों की 800 कंपनियां होंगी शामिल, शानदार गाड़ियों का लगेगा मेला - Auto Expo 2023 – Components Show attracts over 800 participants from 15 countries
नई दिल्ली। Auto Expo 2023 News : कोरोनावायरस महामारी के बाद ऑटो एक्सपो 2023 शानदार वापसी कर रहा है। यह शो 12-15 जनवरी, 2023 तक राजधानी के प्रगति मैदान में आयोजित किया जाएगा। 15 देशों की 800 कंपनियां इस ऑटो शो का हिस्सा बनेंगी।

ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ACMA), भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) मिलकर यह शो आयोजित करने वाले हैं। ऑटो एक्सपो में 15 देशों का 800 कंपनियां शामिल होंगी।
 
ये देश बनेंगे हिस्सा : ऑटो एक्सपो 2022 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इजराइल, इटली, जापान, पोलैंड, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, स्विटजरलैंड, ताइवान, थाईलैंड, यूके और यूएसए सहित 15 देश शामिल होंगे। फ्रांस, जर्मनी, जापान, पोलैंड, दक्षिण कोरिया और यूके प्रमुख होंगे।
 
ACMA के मुताबिक इस बार प्रतिभागियों की संख्या 2020 में पिछले ऑटो एक्सपो के मुकाबले 200 अधिक है।  कोरोनावायरस महामारी के कारण कोई चीनी प्रतिभागी इस बार शामिल नहीं होने वाले हैं।
 (Photo Courtesy : autoexpo themotorshow)
ये भी पढ़ें
दो ही सप्ताह में भारत में तीसरे रूसी की मौत