Govardhan puja

Astrology Zodiac Gemini Wkn.htm

Sun, 8 Nov 2026

Notifications

मिथुन मिथुन
स्वभावगत कमियां

मिथुन राशि के लोग शारीरिक तथा मानसिक रूप से क्रियाशील तो बने रहते हैं, लोगों पर अपना प्रभाव भी डालते हैं। कुछ लोग उन्हें साहस-प्रिय भी समझ बैठते हैं, पर यथार्थ में यह ऐसे होते नहीं हैं। ढोंग, आडम्बर इनको अधिक रुचिकर होता है। वह किसी भी कार्य में तुरंत हाथ डाल देते हैं पर स्वयं भ्रम में पड़कर कार्य अधूरा छोड़कर हाथ खींच लेते हैं। इस राशि के व्यक्ति विश्वसनीय नहीं होते हैं। अस्थिर और चंचल स्वभाव के कारण कब क्या कर बैठें, कुछ नहीं कहा जा सकता। मिथुन राशि एक से अधिक प्रेम संबंध करने की इच्छुक रहती है, जिसके कारण प्रत्येक प्रेम असफल सिद्ध होता है। मिथुन राशि के लोग विपरीत लिंग की ओर तेजी से रुझान रखकर विपत्तियों को निमंत्रित किया करते हैं। मिथुन राशि अपना मूल्य नहीं आंकती। स्वयं को किसी पक्ष को समर्पित कर देते हैं। एक प्रकार से यह राशि सनक पैदा करने वाली है। कमियों से बचने के उपाय तकलीफ के समय मंगल या शनिवार का उपवास रखें, मूंगा पहनें, संकष्टी चतुर्थी का व्रत करें अथवा सुंदर कांड का पाठ पढ़ें। गायत्री जप, इष्ट देवता या गुरु की उपासना करें, तो कष्ट दूर होगा। आपकी राशि में राहु होने से राहु का फल हमेशा श्रेष्ठ ही मिलता रहेगा।।

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍वBhai Dooj 2026: भाई दूज (यम द्वितीया) सनातन धर्म में भाई-बहन के अटूट प्रेम, सम्मान और समर्पण का एक अत्यंत पवित्र पर्व है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। 5 दिवसीय दिवाली उत्सव का यह अंतिम और पांचवां दिन होता है। इस दिन भाई का बहन के घर जाकर तिलक करवाना और भोजन करना अकाल मृत्यु के भय को दूर करता है। बहनें इस दिन व्रत रखकर अपने भाइयों के लंबे जीवन, सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। भाई दूज पर बहनें भाई को तिलक क्यों लगाती हैं और उन्‍हें पान क्‍यों खिलाती हैं एवं इस पर्व के पौराणिक महत्‍व के बारे में आइए जानते हैं विस्‍तार से...

दीपावली पर कितने दीपक जलाने चाहिए? कहां-कहां जलाते हैं ये दीप? जानिए परंपरा का महत्व