Astrology Zodiac Aries Hom.htm

Wed, 21 Oct 2026

Notifications

मेष मेष
घर-परिवार

इस राशि वाले व्यक्ति को अपने परिवार के लोगों से प्रेम और आदर मिलता रहता है। उसे सम्मान और प्रसन्नता की प्राप्ति निरंतर होती रहती है। इन्हें न केवल अपने परिवार, पास-पड़ोस, वरन्‌ अपने समाज में भी उसे आदर से देखा जाता है। वह कहीं न रहे, उसके प्रशंसक सर्वत्र होते हैं। नेतृत्व का गुण होने के कारण वह अपने परिवार के लोंगों का सदा समर्थन पाता रहता है तथा सभी उसकी इच्छाओं का आदर करते हैं। मेष राशि के पति पत्नी में प्रायः प्रगाढ़ प्रेम होता है, पर गृहकलह भी उसी अनुपात में होता है। इसी राशि के मध्य पारिवारिक व्यक्तियों के साथ भी उसका व्यवहार इसी प्रकार मीठा-खट्टा, खट्टा-मीठा रहता है। वह अपनी संतानों को अत्यधिक स्नेह भी करता है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: