Astrology Zodiac Aquarius Wkn.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
स्वभावगत कमियां

कुंभ राशि के लोगों में आलस्य एवं आराम प्रकृति मुख्य दुर्गुण होते हैं। कभी-कभी ये लोग मद्यपान आदि के व्यसनी भी बन जाते हैं। अपनी इच्छा के विपरीत किसी छोटी सी बात या छोटे से काम को देखकर भी दुःखी हो जाते हैं। यदि इस राशि के लोग नीच घर में जन्म लें तो अत्यन्त धूर्त, मक्कार बेईमान, अविश्वासी तथा शिष्टाचार से रहित होते हैं। ये यात्रायें बहुत शौकीन होते हैं, परन्तु ये निष्फल होती हैं। इससे धन तथा स्वास्थ्य की हानि भी होती है। इस राशि वाले यदि सर्जनात्मक बनकर चलें, तो वे मानवतावादी बन सकते हैं, अन्यथा विनाशक भी सिद्ध होते हैं। ये अपने लक्ष्य को पाने के लिए आवेशग्रस्त अथवा हठी भी हो सकते हैं। कुंभ राशि के व्यक्तियों को अपनी मौलिकता एवं स्वतन्त्रता के दुरूपयोग की आशंका सताती रहती है। उन्हें अपने अधिक खर्चों के होने का भय भी सताता है। ये बड़े बातूनी तथा चुगलखोर होते हैं। ये न तो धन को इकट्ठा कर पाने में सफल हो पाते हैं और न किसी से इनकी मित्रता ही स्थायी रह पाती है। कमियों से बचने के उपाय इन्हें अपने जीवन में कष्ट के समय या चिंता के समय इंद्रनीलरत्न, पुष्पराज व मूंगा हाथ में पहनना चाहिए। शनिवार व गुरुवार का उपवास करें अथवा एकादशी या प्रदोषव्रत करने का नियम रखें। किसी एक देवता की उपासना करना चाहिए अथवा फालसा की जड़ पास में रखने से भी कष्ट दूर हो सकते हैं। इनके लिए शनिवार या बुधवार का व्रत सदैव लाभकारी रहेगा। लोहे का छल्ला भी मध्यामिका अंगुली में धारण करना लाभप्रद है। 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः' इस मत्र का जाप 23,000 करने से मनोकामना पूर्ति के लिए सहायक हैं।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: