Astrology Zodiac Aquarius Fin.htm

Fri, 30 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
आर्थिक पक्ष

कुंभ राशि के जातक अपने विचारों को व घर के खर्च को संतुलित रखने में हमेशा बुद्धिमानीसे कार्य करते रहते हैं। ये ऋण से घबराते हैं, किन्तु परिस्थिति के कारण ऋण लेने को बाध्य होना पड़ता है, फिर भी ये अपनी प्रतिष्ठा बनाए रखते हैं। इनके मित्रों में गुप्त शत्रुओं की संख्या अधिक होती है जो छिपकर षड्यंत्र करते हैं। इस कारण इन्हें जमीन-जायदाद सम्पत्ति संबंधी हानि उठानी पड़ती है। कुंभ राशि वालों को आकस्मिक धन हानि का योग होता है। इनका भाग्योदय 25 वर्ष की आयु से होता है। जीवन के 25, 28, 40, 45, 51 तथा 63 वें वर्ष में इन्हें अच्छा लाभ होता है परन्तु ये विशेष धनी नहीं होते। खर्च के लिये कमी भी नहीं रहती। इन्हें थोड़ी बहुत पैतृक सम्पत्ति अवश्य मिलती है।

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हाल

अंक भविष्यफल 2027 : मूलांक 1 वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? जानें करियर, धन और रिश्तों का हालअंकशास्त्रीय दृष्टि से मूलांक 1 का प्रतिनिधित्व सूर्य करता है, जो नेतृत्व, आत्मविश्वास, महत्वाकांक्षा, मौलिकता और निर्णय क्षमता का प्रतीक है। वर्ष 2027 का योग 11/2 बनता है, जिसे अंकशास्त्र की अनेक पद्धतियों में मास्टर अंक के रूप में देखा जाता है। इसका एकल अंक 2 है, जो सहयोग, संवेदनशीलता, कूटनीति, धैर्य और पारस्परिक संबंधों से जुड़ा है। सूर्य प्रधान मूलांक 1 और वर्ष की 11/2 की संयुक्त प्रवृत्ति यह संकेत देती है कि इस वर्ष सफलता के लिए व्यक्तिगत क्षमता के साथ सामूहिक सहयोग को भी समान महत्व देना होगा। वर्ष 2027 में कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, जिम्मेदारियों का विस्तार करने और नेतृत्वकारी भूमिका में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं।

शुक्र का स्वयं की राशि में उदय, इन 7 राशियों को मिलेगा माता लक्ष्मी का आशीर्वाद, हो जाएंगे मालामाल