Astrology Zodiac Aquarius Hom.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
घर-परिवार

कुंभ राशि के जातक जब किसी कार्य में लग जाते हैं तो इन्हें घर-गृहस्थी, भोजन, समय आदि की परवाह नहीं रहती है। इस राशि वाले व्यक्तियों में परिवार के लिए त्याग की भावना विशेष रूप से पाई जाती है। इनके जीवन में परिजन की आकस्मिक मृत्यु के योग भी संभावित हैं। इनके जुड़वां संतान होने का योग भी बनता है। इन्हें सन्तान का सुख साधारण ही रहता है। इन्हें यदि पहली संतान कन्या प्राप्त होती है तो उसी समयसेइनका भाग्योदय व उन्नति प्रारंभ हो जाती है। अर्थात्‌ पहली कन्या भाग्यशाली होती है।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: