Astrology Zodiac Aquarius Lov.htm

Wed, 21 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
प्रेम संबंध

कुंभ राशि के जातक अत्यन्त कामुक, प्रेम के मामले में उतावले तथा गहरे प्रेमी होते है। यदि इन्हें दूसरे पक्ष से प्रेम का समुचित प्रतिदान न मिले, तो ये सन्तुष्ट नहीं रहते। कुंभ राशि के लोग प्रेम के संबंध में कल्पनाशील होते हैं। प्रेम इनके लिए एक नवीन विश्व का द्वार होता है। इनके विरोधी लिंग के साथी प्रायः चंचल प्रकृति के होते हैं। उनसे मानसिक धरातल पर सम्पर्क रखना अच्छा रहता है, शारीरिक नहीं। इन्हें मानसिक सम्पर्क से ही तृप्ति मिल सकती है। इन्हें अपनी अन्तप्रेरणा पर अधिक विश्वास होता है। प्रेम के क्षेत्र में इनकी मुख्य समस्या समझने और समझाने की होती है। इन्हें सफलता प्राप्ति के लिए धैर्यपूर्वक क्रमशः आगे बढ़ना चाहिए। विपरीत लिंग से संबंध कुंभ राशि के जातक विपरीत लिंगियों को आकृष्ट करते हैं। ये अन्धानुगामी नहीं होते। सामान्यतः ये विरोधी लिंग के लिए आकर्षण के केन्द्र होते हैं। इनका व्यवहार सुनिश्चित नहीं होता है। अपने साथी को प्रसन्न करने की प्रवृत्ति इन्हें लाभदायक नहीं होती। इस क्षेत्र में सफलता पाने के लिए उच्च आदर्शों की स्थापना का प्रयत्न करते हैं।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: