Astrology Zodiac Aquarius Hlt.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
स्वास्थ्य

जातक शरीर से स्वस्थ रहते हैं तथा इनमें परिश्रम करने की सामर्थ्य काफी रहती है। ये अधिक बीमार नहीं पड़ते हैं, फिर भी पेट विकार, बवासीर,इंफ्लूएंजा हो जाता है। ये लोग साधारण ज्वर पीड़ा की तो चिंता ही नहीं करते हैं। साधारण ज्वर में भी घूमते-फिरते रहते हैं, क्योंकि इनका यह विश्वास रहता है कि विश्राम करने से ज्वर पीड़ा और भी बढ़ सकती है। घूमने-फिरने पर पुनः स्वस्थ होते भी देखे गए हैं। कुंभ राशि के जातक बलिष्ठ शरीर के स्वामी होते हैं लेकिन पांव तथा घुटने दुर्बल होते है। पेट, गुर्दे तथा मज्जा तन्तु भी कमजोर रहते हैं। अधिकतर पांव में मोच, पेट के रोगी, रक्त की अल्पता, वायु विकार, खुजली, रक्त-विकार, त्वचा रोग, शीत विकार, हृदय रोग, पागलपन, गंजापन अपघात आदि रोगों या विकारों से परेशान रहते हैं। स्वास्थ्य के लिए नियमित, पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेना चाहिए। इनको विटामिन्स बी, सी एवं लौह तत्वों से युक्त खाद्य-पदार्थो का सेवन करना चाहिए।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: