Astrology Zodiac Aquarius Luc.htm

Tue, 20 Oct 2026

Notifications

कुंभ कुंभ
आजीविका और भाग्य

कुंभ राशि वाला व्यक्ति आजीविका के किस क्षेत्र में अधिक सफलता प्राप्त करेगा, इसका सही-सही ज्ञान तो जन्मपत्र में ग्रहों की स्थिति को देखकर ही किया जा सकता है, परन्तु सामान्यतः इस राशि वालों के लिए वैज्ञानिक, अन्वेषक, सामुद्रिक ज्योतिष, यान-चालक, इन्जीनियर, प्रवक्ता, शोधकर्ता, शिक्षा विशेषज्ञ के कार्य उपयुक्त रहते हैं। इन्हें जासूसी प्रकृति के धन्धे भी प्रिय होते हैं। सरकारी नौकरियों, समाज सेवी संस्थाओं तथा व्यावसायिक संस्थानों के पद भी इस राशि के लिए अधिक उपयोगी होते हैं। ये लोग ज्योतिष, जीव वैज्ञानिक, चिकित्सक तथा किसी तकनीकी के विशेषज्ञ आदि भी हो सकते हैं। विज्ञान विषयक संपादन अथवा लेखन के अतिरिक्त औषधि विज्ञान के क्षेत्र में भी अपार सफलता प्राप्त करते हैं। इनके व्यवसाय व कार्यों में परिवर्तन चलता रहता है। समय के पाबंद कम होते हैं। जो बात जिस समय हो जाए, उसे उसके अनुरूप ही ढाल लेते हैं।

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें काम

वक्री शनि के चलते 4 राशियों को मिलेगा 11 दिसंबर तक फायदा, जल्दी से निपटा लें कामज्योतिष की दुनिया में 'कर्मफल दाता' और 'न्यायप्रिया' शनिदेव का हर कदम मानव जीवन की दिशा बदल देता है। फिलहाल शनिदेव देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में विराजमान हैं, जहाँ वे 3 जून 2027 तक रहेंगे। लेकिन इसी बीच, ग्रहों के मंत्रिमंडल में एक बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। 27 जुलाई 2026 से 11 दिसंबर 2026 तक शनिदेव अपनी चाल बदलकर 'वक्री' यानी उल्टी दिशा में चलेंगे। वैसे तो शनि की टेढ़ी नज़र से लोग घबराते हैं, लेकिन इस बार की यह वक्री चाल सभी के लिए नुकसानदेह नहीं है। खास तौर पर चार भाग्यशाली राशियों के लिए यह समय किसी वरदान से कम साबित नहीं होंगे। आइए जानते हैं कि 11 दिसंबर तक किन राशियों के अधूरे काम तेज़ी से पूरे होने वाले हैं: