मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 7- 13 Nov

Weekly Horoscope 2022 : नया सप्ताह क्या खुशियां लेकर आया है सभी राशियों के लिए, पढ़ें 12 राशियां

Weekly Horoscope 2022 : नया सप्ताह क्या खुशियां लेकर आया है सभी राशियों के लिए, पढ़ें 12 राशियां - Weekly Horoscope 7- 13 Nov
November 2022 : यहां नए हफ्ते के राशिफल में जानिए 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नवंबर का महीना। जानिए 7 नवंबर से 13 नवंबर 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल में...
 
(साप्ताहिक राशिफल : 7 नवंबर से 13 नवंबर 2022) 
 
मेष - ARIES
(Mar 21-Apr 20)
 
ऑफिस में अपनी क्रिएटिविटी और आइडियाज से छाप छोड़ पाएंगे। आपकी लोकप्रियता में इजाफा हो सकता है। अपने व्यापार को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। अपने दिल की बात कहने का सही समय है। सोशल लाइफ में आपके प्रयासों की सराहना होगी। भाई या बहन से छोटी-सी बात पर बहस हो सकती है। डाइट पर कंट्रोल रखें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
वृषभ - TAURUS
(Apr 21-May 20)
 
करियर को आगे ले जाने का समय है। अच्छा परफॉर्म करने पर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। बिजनेस में कोई बड़ी डील आपके हाथ लग सकती है। फैमिली फंक्शन-से सोशल इवेंट के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने पर आगे और मौके मिल सकते हैं। प्रेमी के समय और प्यार न देने से रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का लाल
 
मिथुन - GEMINI
(May 21-Jun 21)
 
इस सप्ताह से काम से संबंधित समस्याओं को सुलझाने में थोड़ी सावधानी बरतें। अचानक किसी स्रोत से धनलाभ मिलने की संभावना है। प्यार पाने की चाहत पूरी हो सकती है। करीबियों के साथ पार्टी कर सकते हैं। कुछ नया ट्राई कर सकते हैं लेकिन उसमें ज्यादा इनवॉल्व न रहें। हेल्दी रहने के लिए योग की मदद ले सकते हैं। लंबी यात्रा में काफी समय और एनर्जी लग सकती है।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : ग्रे
 
कर्क - CANCER
(Jun22-Jul 22)
 
आने वाले दिनों में प्रोफेशनल लाइफ में काफी कुछ अच्छा हो सकता है। प्रोजेक्ट में आपके प्रयासों की तारीफ हो सकती है। पैसों के लेन-देन को लेकर आपको काफी सावधान रहना होगा। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर व्यस्त रह सकते हैं। सिंगल लोगों के शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। जिंदगी में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : ब्राउन
 
सिंह - LEO
(Jul 23-Aug 23)
 
किसी हाईप्रोफाइल प्रोजेक्ट के लिए सीनियर्स की मंजूरी मिल सकती है। लव लाइफ में कोई ऐसा मिल सकता है जिससे आप अपने मन की हर बात शेयर कर सकें। ऑफिस जाने के लिए कोई सरल साधन मिल सकता है। किसी से अपनी बातें शेयर करके मन हल्का हो सकता है। छात्र परीक्षा या प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
कन्या - VIRGO
(Aug 24-Sept 23)
 
इस सप्ताह आप काफी क्रिएटिव रहने वाले हैं। प्रॉब्लम को सुलझाने के लिए आपको कुछ बड़ा सोचना होगा। निजी और प्रोफेशनल लाइफ में कुछ बड़ा हो सकता है। व्यापारी प्रेशर में जल्दी फैसला लेने का गुर सीख सकते हैं। प्रेमी के साथ ईमानदार रहें। दूसरों की मदद करने का फायदा अब आपको मिल सकता है। बच्चों को धार्मिक स्थल पर ले जाने से लाभ होगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : क्रीम
 
तुला - LIBRA
(Sept 24-Oct 23)
 
सफलता पाने के लिए आपको हर अवसर को भुनाना होगा। कुछ लोगों को पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों जगह सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। लंबी बहस के बाद रिश्ते में संतुलन आ सकता है। घर के लिए किराएदार मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : पीला
 
वृश्चिक - SCORPIO
(Oct 24-Nov 22)
 
लंबे समय से किसी अवसर का इंतजार कर रहे थे तो अब आपको उसका फल मिल सकता है। इससे आपकी प्रोफेशनल लाइफ में पॉजिटिव बदलाव आएंगे। जितना हो सके, पैसों की बचत पर ध्यान दें। लव लाइफ में एक नई शुरुआत कर सकते हैं। भाग्य का साथ मिल सकता है। यात्रा के दौरान फास्ट फूड खाने से बचें। छात्रों को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : गुलाबी
 
धनु - SAGITTARIUS
(Nov 23-Dec 21)
 
करियर में इस सप्ताह कुछ बड़ा हासिल कर सकते हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट की कमान आपके हाथ में आ सकती है। पुराने निवेश के लाभ से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्ट्रेस को कम करने के लिए कुछ प्रयास करें। जीवन के प्रति थोड़े आशावादी बन सकते हैं। अपने लिए प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करना बंद कर दें।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : गोल्डन ब्राउन
 
मकर - CAPRICORN
(Dec 22-Jan 21)
 
इस सप्ताह आप पहले से ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। योग शुरू करने के लिए सही समय है। ऑफिस में पुराने मतभेदों को सुलझाकर रिश्तों को बेहतर कर सकते हैं। घर को लेकर आशावादी और शांतिपूर्ण बने रहेंगे। छात्रों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है। प्रॉपर्टी फाइनल करने से पहले एक्सपर्ट से बात जरूर कर लें।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : सी ग्रीन
 
कुंभ - AQUARIUS
(Jan 22-Feb 19)
 
किसी असाइनमेंट को मंजूरी मिलने से करियर में तेजी आएगी। पैसों के मामले में किसी की मीठी बातों में आने से बचें। घर में छोटी-छोटी बातों को बड़ा होने से रोकने का प्रयास करें। पार्टनर के और करीब जा सकते हैं और आपका रिश्ता पहले से बेहतर हो सकता है। दोस्तों के साथ वैकेशन पर अच्छा समय बिता सकते हैं। चीनी कम खाएं और रेगुलर चेकअप करवाते रहें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : हरा
 
मीन - PISCES
(Feb 20-Mar 20)
 
अपनी फेलियर को देखकर गलतियों को पहचानकर ठीक करने का प्रयास करें। भविष्य के लिए आर्थिक योजना बना सकते हैं। आप कम समय में पैसों की बचत कर पाएंगे। पार्टनर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। छात्रों को बेहतर करने का दूसरा मौका मिल सकता है। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। रियल एस्टेट में कोई भी लेन-देन जल्दबाजी में न करें।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : क्रीम

Weekly Horoscope 2022
 
ये भी पढ़ें
chandra grahan 2022 : कब है चंद्र ग्रहण, किस पर होगा असर, जानिए हर जानकारी एक क्लिक पर