बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. monthly horoscope november 2022

नवंबर 2022 : क्या लाया है साल का 11वां महीना 12 राशियों के लिए जानिए मासिक राशिफल

नवंबर 2022 : क्या लाया है साल का 11वां महीना 12 राशियों के लिए जानिए मासिक राशिफल - monthly horoscope november 2022
मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक स्थिति मजबूत करने वाला रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। और किसी बड़ी कंपनी से व्यापार बढ़ने का मौका मिलेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ प्राप्त होगा, परंतु नौकरी में परेशानी आएगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी रिश्तेदार से साझा व्यापार के लिए प्रस्ताव आ सकता है। पूर्ण विचार कर निर्णय लें, वरना हानि हो सकती है।
 
दिनांक 5, 14 शुभ हैं, 11 अशुभ हैं। शिव आराधना लाभप्रद रहेगा।

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की परेशानी वाला रहेगा। व्यापार में धीरे-धीरे लाभ बढ़ेगा। कृषि क्षेत्र में सुधार होगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। पिता की तीर्थयात्रा होगी। भाई को अपने मिलने वालों से परेशानी आएगी। स्वयं को स्वास्थ्य में पूर्ण आराम मिलेगा। किसी कार्य को लेकर जीवनसाथी को मानसिक तनाव रहेगा।
 
दिनांक 19, 28 शुभ हैं, 8 अशुभ हैं। हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह संतान सुख वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा। नौकरी में अपने साथियों से पहले परेशानी आएगी। माह अंत तक सब ठीक हो जाएगा। विदेश जाने के प्रबल योग हैं। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा में नई मुलाकात फायदे वाली रहेगी। मामा पक्ष से परेशानी आएगी।
 
दिनांक 7, 25 शुभ हैं, 18 अशुभ हैं। शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी।

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख-समृद्धि वाला रहेगा। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी रिश्तेदार या मिलने वाले के साथ व्यापार न करें, रुकावट हो सकती है। जीवनसाथी को नए कार्य की जिम्मेदारी प्राप्त होने के योग हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ रहेगी, ध्यान देना होगा।
 
दिनांक 12, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ हैं। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह कोर्ट-कचहरी की विजय वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि में सामान्य लाभ होगा। नौकरी में साथियों से सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की तीर्थयात्रा के योग हैं। आपको किसी नई जगह से रोजगार के प्राप्त होने के योग बनते हैं। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। शहर में किसी विवाद को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं, ध्यान से कार्य करें।
 
दिनांक 4, 22 शुभ हैं, 24 अशुभ हैं। देवी आराधना लाभप्रद रहेगी।

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सफलता वाला रहेगा। व्यापार में पहले लाभ फिर परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में सामान्य चलेगा। किसी क्षेत्रीय पार्टी से बड़े पद का प्रस्ताव आएगा। रिश्तेदार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। संतान को किसी मित्र से परेशानी आएगी। नाना पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 6, 24 शुभ हैं, 13 अशुभ हैं। गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी।

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह पहले से ज्यादा लाभ वाला रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। कृषि क्षेत्र में अच्छा फायदा मिलेगा। किसी अनजान व्यक्ति से ज्यादा संपर्क दुखदायी हो सकता है। माता को स्वास्थ्य में तकलीफ रहेगी। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई के घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। भाई से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 4 अशुभ हैं। कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगा।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह मिश्रित फल वाला रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ मिलेगा। नौकरी में अधिकारी वर्ग खुश रहेंगे। परिवार से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है, किसी रिश्तेदार के सहयोग से ठीक होगा। माता को अधिक परेशानी आएगी। भाई की उन्नति होगी। किसी बड़े व्यक्ति का साथ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 11, 20 शुभ हैं, 28 अशुभ हैं। गणेश आराधना लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। कृषि क्षेत्र में पहले लाभ फिर परेशानी आएगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है। किसी सामाजिक संस्था से आर्थिक सहायता प्राप्त होने के योग हैं। साथ ही अधिक दूरी की यात्रा आपकी होगी, जो लाभप्रद रहेगी। माता से विचारों का मतभेद रहेगा।
 
दिनांक 10, 28 शुभ हैं, 20 अशुभ हैं। दुर्गाजी की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि क्षेत्र में मध्यम लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में अच्छा सहयोग मिलेगा। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी सामाजिक कार्य से धार्मिक स्थान की यात्रा के योग हैं। मामा पक्ष से व्यापार का प्रस्ताव आ सकता है, जो लाभप्रद रहेगा। पिता को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
 
दिनांक 9, 27 शुभ हैं, 4 अशुभ हैं। शनि आराधना लाभप्रद रहेगी।

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि-भवन के लाभ वाला रहेगा। व्यापार में मध्यम लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। कृषि क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पुश्तैनी किसी पुराने समय की जायदाद का लाभ प्राप्त होगा। माता-पिता से तनाव की स्थिति बन सकती है, ध्यान देना होगा। ससुराल पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा।
 
दिनांक 13, 22 शुभ हैं, 16 अशुभ हैं। राधाकृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह जीवनसाथी की उन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक रहेगा। कृषि में मध्यम लाभ प्राप्त होगा। नौकरी में उन्नति होते-होते रुक सकती है, पूर्ण प्रयास करें। माता-पिता से जमीन संबंधी लाभ प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से झगड़े की स्थिति बन सकती है। संतान के विदेश जाने के योग हैं। किसी संस्था से पद-प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
 
दिनांक 8, 26 शुभ हैं, 14 अशुभ हैं। गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा।

 
ये भी पढ़ें
4 नवंबर को मनेगा खाटू श्याम बाबा का जन्मदिन, यहां पढ़ें आरती और चालीसा