शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Weekly Horoscope 4th to 10th Oct 2021

साप्ताहिक राशिफल (04-10 अक्टूबर): इस सप्ताह किसे मिलेगी कामयाबी और भाग्य का साथ (पढ़ें 12 राशियां)

साप्ताहिक राशिफल (04-10 अक्टूबर): इस सप्ताह किसे मिलेगी कामयाबी और भाग्य का साथ (पढ़ें 12 राशियां) - Weekly Horoscope 4th to 10th Oct 2021
* यह सप्ताह किसके लिए रहेगा सबसे खास, जानिए  04 से 10 अक्टूबर 2021 का भविष्यफल
 
मेष-
 
व्यापारियों को व्यवसाय से लाभ मिलने की संभावना है। परिवार के किसी समारोह में अपने दोस्तों और करीबियों के साथ समय का आनंद उठाएंगे। इस सप्ताह जीवन में प्रेम की शुरुआत हो सकती है। आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। घर के बुजुर्गों की सलाह सुनना आपके लिए बेहतर रहेगा, इसलिए न सिर्फ उनकी सलाह सुनें बल्कि उन्हें जीवन में उतारने की कोशिश भी करें।
 
उपाय- लाल रंग का रूमाल अपने पास रखें।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला

वृषभ-
 
किसी ऑफिशियल ट्रिप को छुट्टियों में बदलने और उसका पूरा आनंद लेने में सफल होंगे। किसी फ्लैट का मालिकाना हक मिलने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। इस सप्ताह धन संबंधित मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। नकदी की कमी के चलते किसी बजट को दोबारा बनाना पड़ सकता है। नियमित व्यायाम का असर सेहत पर जल्दी दिखाई देने लगेगा।
 
उपाय- सफेद चीजों का प्रयोग अधिक करें।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- लाल

मिथुन-
 
धनलाभ के योग बन रहे हैं। पिछले किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। नियमित व्यायाम करने का सेहत पर सकारात्मक असर दिखाई देगा, इसलिए व्यायाम और योग करते रहें। समाज में कोई दुर्भावनापूर्ण इरादे के साथ आपकी छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है लेकिन बिना किसी परेशानी के उससे बेहतर करने में सफल होंगे।
 
उपाय- माता का पूजन करें और 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद

कर्क-
 
कार्यक्षेत्र पर लगातार अच्छा प्रदर्शन आपको अपनी एक मजबूत जगह बनाने में मददगार साबित होगा। परिवार के किसी युवा पर आपको गर्व महसूस होगा। परिवार में किसी चीज के करने का आपको सामाजिक लाभ मिलने की संभावना है। इस सप्ताह आपको धन से संबंधित समस्या नहीं होगी, क्योंकि पिछले किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए प्रयासों के चलते सेहत अच्छी रहेगी।
 
उपाय- माता की सलाह का पालन करें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- क्रीम

सिंह-
 
फिटनेस के प्रति जागरूक लोगों के ग्रुप में शामिल होने के लिए समय अच्छा है। इस सप्ताह धन संबंधित मामलों पर ध्यान देने की जरूरत है। किसी खर्च को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। व्यवसायी लोगों की किसी डील को करने के लिए अपने कार्ड्स अच्छी तरह से खेलने की आवश्यकता होगी। समाज में लोगों से बहुत ज्यादा मिलना-जुलना आपको परेशान कर सकता है जिसके चलते ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। यात्राओं पर जाने के योग बन रहे हैं।
 
उपाय- अखरोट व नारियल मंदिर में दान दें।
शुभ अंक- 18
शुभ रंग- मरुन

कन्या-
 
करियर को लेकर बेहतरीन समय चल रहा है। करियर में नए अवसर मिलने के चलते तरक्की के योग बन रहे हैं। धन संबंधित मामलों के लिहाज से सप्ताह लाभदायक साबित होगा। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होना निश्चित है। उचित सावधानियां बरतने से मौसम से संबंधित बीमारियों से बचने में मदद मिलेगी। आपके मददगार स्वभाव की सभी प्रशंसा करेंगे।
 
उपाय- अपशब्द न बोलें और न ही क्रोध करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- डार्क ग्रे

तुला-
 
आप में से कुछ लोग नियमित व्यायाम और डाइट कंट्रोल के जरिए अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक तौर पर इस सप्ताह आप आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। समाज में आपकी चारों तरफ प्रशंसा होगी जिससे आपकी लोकप्रियता में काफी इजाफा होगा। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो इसकी शुरुआत करने के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा।
 
उपाय- परिवार की कोई भी स्त्री नंगे पैर न चलें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- नेवी ब्लू

वृश्चिक-
 
सामाजिक मोर्चे पर अपने विरोधियों से जीतने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। लंबे समय से रिलेशनशिप में रह रहे लोग एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी लंबी यात्रा में देरी के चलते आपकी यात्रा में बाधा नहीं आएगी। किसी को दी गई मदद के बदले तुरंत कोई उम्मीद न करें। जीवनशैली में किया गया बदलाव स्वास्थ्य के लिए लाभदायक साबित होगा।
 
उपाय- तंदूर की मीठी रोटी बनाकर गरीबों को खिलाएं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- हरा

धनु-
 
इस सप्ताह आप में से कुछ लोगों के प्रोफेशनली अप्रत्याशित सफलता पाने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। नियमित व्यायाम और खानपान पर नियंत्रण आपको फिट रखने में मददगार साबित होगा। परिवार के लिए आपकी किसी इच्छा का पूरा होना फिलहाल थोड़ा मुश्किल है, लेकिन चिंता न करें, कोशिश करते रहें। कहीं छुट्टियों पर जाना मजेदार साबित होगा।
 
उपाय- तीर्थयात्रा के लिए दूसरों की मदद करें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- केसरिया

मकर-
 
परिवार के किसी समारोह या किसी शादी में हिस्सा लेने की संभावना है। लंबे समय बाद लोगों से मिलना हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। लंबे चले आ रहे प्रेम संबंध को विवाह में बदलने की सोच सकते हैं। प्रॉपर्टी के किसी लेन-देन से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। करियर को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र पर विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी स्थिति को संभालने में कामयाब होंगे।
 
उपाय- बंदरों की सेवा करें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- टरक्वॉइश

कुंभ-
 
इस सप्ताह परिवार में किसी समारोह में हिस्सा लेना मजेदार रहेगा। दोस्तों के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रॉपर्टी के किसी विवाद से जुड़े लोगों को चीजें उनके पक्ष में आती नजर आएंगी। कार्यक्षेत्र पर अपने अच्छे प्रदर्शन से अपने सीनियर्स को प्रभावित करने में सफल होंगे। किसी दोस्ती के प्रेम संबंधों में बदलने की संभावना है। सेहत के प्रति जागरूकता के चलते अच्छे स्वास्थ्य का लाभ उठाने में सफल होंगे।
 
उपाय- सोना धारण करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सिल्वर

मीन-
 
अपने अच्छे पीआर और नेटवर्किंग के चलते कार्यक्षेत्र पर अपनी पहचान बनाने में सफल होंगे। आप में से कुछ लोगों की सैलरी में वृद्धि के योग बन रहे हैं। सेहत के प्रति जागरूक होकर फिट रहने के लिए प्रेरित हो सकते हैं लेकिन जागरूकता के बावजूद व्यायाम करने में समय ले सकते हैं। इस सप्ताह जीवनसाथी के साथ अनबन होने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। किसी चीज को लेकर एकदम से कोई वादा न करें।
 
उपाय- किसी से मदद स्वीकार न करें, अपने भाग्य पर विश्वास करें।
शुभ अंक- 11
शुभ रंग- एक्वॉ मरीन

Weekly Horoscope 2021
 


ये भी पढ़ें
शारदीय नवरात्रि : माता के 9 रूपों के 9 रहस्य, आप भी नहीं जानते होंगे