सम्बंधित जानकारी
- बृहस्पति ग्रह मीन राशि में अस्त, इन 3 राशियों को होगा फायदा
- 28 मार्च को गुरु मीन राशि में अस्त, इन 7 राशियों को रहना होगा सतर्क
- Guru Tara sets and rises : गुरु कब होंगे अस्त और कब होंगे उदय
- 28 मार्च 2023: आज क्या कहते हैं आपके तारे? जानें मंगलवार का दैनिक राशिफल
- सोमवार, 27 मार्च 2023 : आज किसे मिलेगा रोजगार, नौकरी में होगा लाभ, जानें अपना राशिफल
28 मार्च को गुरु होंगे अस्त, 5 राशियों के कष्टों का होगा अंत
Guru asta 2023 : गुरु के अस्त होने के बाद 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें पहले से चली आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। हालांकि उन्हें थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत भी है। 28 मार्च 2023 को देव गुरु बृहस्पति सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर मीन राशि में अस्त हो जाएंगे। आओ जानते हैं कि वे कौनसी 5 राशियां हैं जिनके कष्टों का अंत होगा।
1. मेष राशि : मेष राशि के लिए गुरु का अस्त होना उन्हें नकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं करेगा। आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो व्यापार में लाभ होगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। बेकार के खर्चे नियंत्रित होंगे।
2. वृषभ राशि : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में गुरु के अस्त होने से आर्थिक स्थिति में बदलाव आ सकता है। हालांकि यदि आप समझदारी से कार्य करेंगे तो आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक पक्ष को छोड़ दें तो बाकी के सभी कष्टों का अंत होगा।
3. सिंह राशि : आपके लिए भी गुरु का अस्त होना नकारात्मक नहीं है। अचानक आने वाली समस्याओं में कमी आएगी। नौकरी और व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
4. कुंभ राशि : यदि आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं तो निश्चित ही आपको सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में मान सम्मान बढ़ेगा। आपको आत्म विश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
5. मीन राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में गुरु के अस्त होने से अपको कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा, हालांकि आपको अपने व्यवहार को संयमित रखना होगा और खानपान पर ध्यान देना होगा। बाकी के सभी कष्टों का अंत होगा।
