1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. budh-vakri-5-rashiyon-ko-rahna-hoga-satark

Budh Vakri 2026: उल्टी चाल चलेंगे बुध, इन 5 राशियों की बढ़ सकती है मुश्किलें; रहें बेहद सतर्क

The planet Mercury and the deity Budha in the image.
Budh ki vakri chaal 2026: ब्रह्मांड के 'मैनेजर' और बुद्धि-संवाद के कारक बुध देव 7 जुलाई से 5 अगस्त 2026 तक अपनी ही राशि मिथुन में रहने वाले हैं। ट्विस्ट ये है कि 24 जुलाई तक बुध वक्री (उल्टी चाल) रहेंगे और 25 जुलाई तक अस्त भी। इस दौरान वृषभ, सिंह, वृश्‍चिक, मकर और मीन राशि को लाभ होगा लेकिन बाकी की राशियों को सतर्क रहना होगा।
 

मिथुन राशि:

बुध आपके लग्न भाव में आ रहे हैं। गोचर के नियम अनुसार यह स्थिति 'अप्रिय वाणी' बोलने की ओर उकसा सकती है, इसलिए किसी की चुगली या निंदा करने से बचें। फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएं। गुरु का सपोर्ट मिलने से बड़ी परेशानियां टल जाएंगी।
 

कर्क राशि:

बुध का गोचर आपके 12वें (हानि) भाव में होगा। यह समय मानसिक तनाव और महिलाओं से अनबन करा सकता है। कार्यस्थल पर महिलाओं का सम्मान करें। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी।
 

धनु राशि:

बुध आपके 7वें (साझेदारी) भाव में वक्री और अस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ विवाद या शारीरिक कष्ट की आशंका है। बिजनेस पार्टनरशिप में कोई बड़ा रिस्क न लें। इस दौरान पार्टनर की बातों से इरिटेट होने के बजाय धैर्य से काम लें।
 

कुंभ राशि: 

5वें भाव में बुध के वक्री और अस्त होने से मन अशांत रह सकता है। संतान और शिक्षा से जुड़े मामलों में 25 जुलाई तक थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। कोई भी नया काम शुरू करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
 
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
अगला लेख
योगिनी एकादशी का व्रत करने से कौन-कौन से फल प्राप्त होते हैं?