Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
Vakri Budh Effect: 29 जून 2026 की रात 10:45 बजे से बुध ग्रह कर्क राशि में वक्री चाल शुरू करेंगे। बुध की उल्टी चाल वैसे को अधिकतर राशियों पर कुछ न कुछ नकारात्मक प्रभाव डालती है लेकिन 3 राशियां ऐसी है जिन्हें बेहद सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि यह इन राशि के लोगों के आर्थिक जीवन, रिश्ते और कार्य स्थल को प्रभावित कर सकती है।
वृषभ राशि (Taurus):
बुध आपके तीसरे भाव में उल्टी चाल चलेंगे, जिससे मीडिया, लेखन, पीआर और सोशल मीडिया से जुड़े लोगों की व्यस्तता बढ़ेगी। मुमकिन है कि आप खुद के काम से ही संतुष्ट न हों और एक ही प्रोजेक्ट को परफेक्ट बनाने के लिए बार-बार मेहनत करनी पड़े। यात्रा पर जा रहे हैं तो टिकट और पासपोर्ट जैसे ज़रूरी कागज़ात डबल-चेक कर लें। मन को शांत रखने के लिए डायरी लिखना एक बेहतरीन विकल्प है।
सिंह राशि (Leo):
बुध का यह गोचर आपके बारहवें (खर्च के) भाव में होने जा रहा है, जो आपकी जेब और फाइनेंशियल मैनेजमेंट की परीक्षा लेगा। फिलहाल पैसों से जुड़ा कोई बड़ा निवेश या फैसला टाल देना ही बेहतर है। पुराने खर्चों का हिसाब-किताब बैठकर री-चेक करें। तनाव से बचने और दिमाग को शांत रखने के लिए रोज़ सुबह मेडिटेशन को अपनी रूटीन में शामिल करें।
तुला राशि (Libra):
बुध आपके दसवें (करियर) भाव में वक्री हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी एक छोटी सी चूक बड़ा काम बढ़ा सकती है। लैपटॉप, फोन, कैमरा या ऑफिस के तकनीकी सिस्टम में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ सकती है। अपने ज़रूरी डेटा का बैकअप तुरंत ले लें और ऑफिस की फाइलों को अच्छी तरह जांच कर ही आगे बढ़ाएं, ताकि दोबारा मेहनत न करनी पड़े।
