• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 8 November Horoscope

8 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

8 नवंबर 2016 : क्या कहती है आपकी राशि - 8 November Horoscope
* आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। धनार्जन होगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
मिथुन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों से अपेक्षा हानि देगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
सिंह- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में तनाव रह सकता है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
कन्या- शारीरिक कष्ट रह सकता है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- यात्रा, नौकरी व निवेश लाभप्रद रहेंगे। लेन-देन में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। मनोरंजन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
वृश्चिक- पुराना रोग उभर सकता है। विवाद से क्लेश होगा। लाभ के अवसर टलेंगे। विश्वासघात से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
धनु- प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। नौकरी में जवाबदारी बढ़ेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- शुभ समाचार मिलेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शरीर कष्ट से बाधा संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
कुंभ- रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
मीन- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाद में न पड़ें। वाणी पर नियंत्रण रखें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें।

 
ये भी पढ़ें
आज के मुहूर्त (9.11.2016)