शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 10 June - 16 June 2019 Weekly Horoscope
Written By

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए

क्या लाया है यह सप्ताह आपके लिए। 10 to 16 June Horoscope - 10 June - 16 June 2019 Weekly Horoscope
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष
 
संबंधियों के बीच दूरी मिटाकर सामंजस्य और मिठास घोलने के लिए सही समय है। पेशेवर मोर्चे पर आप अपना रुतबा स्थापित कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर तेज दिमाग और नए विचार की वजह से आप अपना नाम कर सकते हैं। आपको मोटी कमाई होने की संभावना है, पैसा समेटने के लिए तैयार हो जाएं। थोड़ी कसरत अच्छे स्वास्थ्य के लिए आवश्यक होगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : फिरोजा
 
वृषभ
 
आप किसी खास व्यक्ति को अपना दाहिना हाथ बनाकर रख सकते हैं, जो आने वाले दिनों में फायदेमंद साबित होगा। घरेलू मोर्चे पर शांति बनाए रखने के लिए कुछ प्रयास की आवश्यकता होगी। किसी अहम प्रतिबद्धता के कारण रोमांस को किनारे करना पड़ सकता है। पेशेवर मोर्चे पर अपनी सोच के अनुसार प्राप्त करने में आप असमर्थ हो सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर एक बार कोशिश करने की जरूरत है। जंक फूड के प्रति दीवानगी आपको बीमार कर सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
 
मिथुन
 
एक अहम प्रतिबद्धता दिखाने की तत्काल जरूरत हो सकती है। शैक्षणिक मोर्चे पर आप जो चाहते हैं, उसे पाने के लिए प्रयास कर सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर उन्नति होने की संभावना है। कार्यस्थल पर आप अपनी परियोजना के काम को अंतिम रूप दे सकते हैं। सही खानपान का पालन कर आप तंदुरुस्त और ऊर्जावान रहने का प्रयास करेंगे। घरेलू मोर्चे पर किसी समारोह में शामिल होने की संभावना है। रोमांटिक जीवन में रोमांच बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : गुलाबी
 
कर्क
 
अतीत में किसी ने आपकी मदद नहीं की थी, उसकी याद दिलाकर आप उसे शर्मिंदा कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर किसी चीज के लिए एक बार और प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मेहनत का फल मिलने की संभावना है। पैसे की आमदनी बढ़ सकती है। घरेलू मोर्चे पर बुद्धिमतापूर्ण प्रबंधन से आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आप खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रतिबद्ध हो सकते हैं। किसी प्रिय व्यक्ति के साथ वक्त गुजारने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : लैवेंडर
 
सिंह
 
कार्यस्थल पर किसी को खुद पर हुकूमत न करने दें। परिवार के सदस्यों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत कर सकते हैं। प्रेमी आपके लिए ज्यादा ही उत्सुक हो रहा है इसलिए आपका पूरा ध्यान रोमांटिक मोर्चे पर रह सकता है। करीबी लोगों के साथ घूमने जाकर रोजाना के काम से मुक्त होकर ताजगी का आनंद ले सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से आपका आत्मबल ऊंचा रहेगा। आर्थिक मामले में मजबूती बनाए रखने के लिए आप कई खर्चों में कटौती कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : नीला
 
कन्या
 
किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको कई लोगों को एकसाथ बांधने का प्रयास करने की जरूरत हो सकती है। शहर से बाहर किसी से मिलने जाने के लिए बहुत सही मौका है और आप इसका फायदा उठा सकते हैं। कार्यस्थल पर चल रहा प्रेम-प्रसंग अगले पायदान पर जा सकता है। किसी समारोह के बहाने अपना नेटवर्क बढ़ा सकते हैं। लंबी यात्रा के लिए किसी के साथ गाड़ी की साझेदारी करना न सिर्फ सुविधाजनक होगा बल्कि सस्ता भी पड़ेगा इसलिए न कहने से बचें।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : चॉकलेट
 
तुला
 
कार्यस्थल पर आपके समर्पण और लगन की जरूरत है इसलिए कुछ अधिक समय दे सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आप खुद के लिए एक खास मुकाम बना सकते हैं। जिस उद्यम को आपने शुरू किया है, उससे मोटी आमदनी संभव है। किसी उपलब्धि के लिए सामाजिक मोर्चे पर आपकी तारीफ की जा सकती है। जिस तरह आप अपनी पढ़ाई में आ रही रुकावटों को दूर कर रहे हैं, उससे शैक्षणिक मोर्चे पर सब कुछ अच्छा चलता रहेगा। खुद को शारीरिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए आप प्रयास कर सकते हैं।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : हल्का परपल
 
वृश्चिक
 
परिस्थिति की परवाह किए बिना अपनी मांग रखना सही नहीं होगा। जिस संपत्ति को आपने खरीदा है, उससे अच्छी आमदनी की उम्मीद कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण आप परिवार के साथ सुखद समय नहीं बिता पाएंगे, लेकिन आप इसकी भरपाई के लिए प्रयास कर सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर आपके कंधे पर किसी महत्वपूर्ण काम की जिम्मेदारी आ सकती है। आपने किसी को कर्ज दिया है, तो संभव है कि वह समय पर लौटाया न जाए। खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको अपने आलस से लड़ने की जरूरत हो सकती है। बहुप्रतीक्षित यात्रा पर जा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : हरा
 
धनु
 
आपको जो चाहिए उसे दरकिनार कर सकते हैं, पर ध्यान रखें कि दूर करने के चक्कर में वह बेकार न हो जाए और आप खाली हाथ मलते रहें। पेशेवर मोर्चे पर आप अपने लिए नई संभावनाएं ढूंढने का प्रयास कर सकते हैं। शैक्षणिक मोर्चे पर आपकी मुट्ठी में कई अवसर हैं, पर आप चुनाव करने में देरी की वजह से उसे खो सकते हैं। शादीयोग्य युवाओं को सही जीवनसाथी मिल जाने की संभावना है। घर पर उत्सव मनाने की योजना आगे बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही। रोमांटिक मोर्चे पर अकेले लोगों को जल्दी ही कोई जोड़ीदार मिल सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : हल्का गुलाबी
 
मकर
 
आप अपने स्वाभिमान को संतुष्ट करने का सुख ले सकते हैं। जो लोग शेयर और लॉटरी के काम में लगे हैं, उन्हें अच्छी आमदनी होने की संभावना है। प्रेमी जोड़े बाहर घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। अवकाश पर जाने से आपको काफी आराम और ताजगी मिल सकती है। घर को सही क्रम में व्यवस्थित करने का काम पूरा कर सकते हैं। कार्यस्थल पर सब कुछ आपकी पहुंच में हो सकता है और आप अपने लिए उचित माहौल बनाने में कामयाब रहेंगे। शैक्षणिक मोर्चे पर किसी विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की संभावना है।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : लेमन
 
कुंभ
 
किसी की मांग को पूरा करने के लिए आप अपनी राह से बाहर जा सकते हैं। किसी सही व्यक्ति से मिलने की वजह से आपके व्यवसाय को बढ़ाने में फायदा मिल सकता है। शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले लोग उज्ज्वल भविष्य की तलाश कर सकते हैं। कुछ लोगों के वेतन में बढ़ोतरी संभव है। पूर्व के निवेश से मोटी आमदनी की संभावना है। अच्छी वार्ता की बदौलत आप किसी संपत्ति की खरीद में मोल-जोल का फायदा ले सकते हैं।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : हल्का पीला
 
मीन
 
एक स्पष्ट राय बनाकर आपको जो चाहिए, आप उसे पाने में कामयाब हो सकते हैं। नौकरी के लिए तेज चाल चलने में आप कामयाब हो सकते हैं और कार्यस्थल पर अपनी जगह बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लेंगे। सामाजिक मोर्चे पर किसी शादी समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। किसी के सकारात्मक संकेत से आपके जीवन में प्यार महक सकता है। जिस तरह आप फिजूलखर्ची कर रहे हैं, उससे आपको थोड़ा सावधान होने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर आप सचेत रह सकते हैं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : गहरा नीला