सम्बंधित जानकारी
- Astro tips : नहाने के पानी में डाल लीजिए इन 7 में से कोई 1 चीज, समाज में बढ़ेगी इज्जत, हर काम में होगी जीत
- astro tips for money in hindi : धन-दौलत से भरी तिजोरी के लिए आजमाएं इन 13 में से कोई 1 उपाय
- धन, यश, सुख-समृद्धि की चाहत है तो सूर्य देव को ऐसे चढ़ाएं अर्घ्य, मिलेगा शुभाशीष
- Wednesday : अनंत सुख और धन-वैभव चाहिए तो आजमाएं बुधवार के 9 सरल उपाय
- सूर्य शांति : सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के हैं 5 विशेष तरीके, जानिए यहां
margashirsha purnima 2019: हर संकट दूर करना है तो मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर अवश्य पढ़ें ये 12 खास नाम
हिन्दू पंचांग के अनुसार वर्ष का नवां महीना अगहन कहलाता है। अगहन मास को मार्गशीर्ष नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा का बड़ा ही महत्व बताया गया है। मार्गशीर्ष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए।
इस दिन भगवान विष्णु के इन 12 नामों का जप करने से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा लक्ष्मी यानी धन प्राप्ति का मार्ग सुलभ हो जाता है। इसके साथ ही अगर शत्रुओं से परेशान हैं तो इन नामों के जपने से शत्रु भय भी जाता रहेगा। आइए पढ़ें श्रीहरि विष्णु के 12 पवित्र नाम...
भगवान विष्णु के 12 नाम इस प्रकार हैं-
* अच्युत,
* अनंत,
* दामोदर,
* केशव,
* नारायण,
* श्रीधर,
* गोविंद,
* माधव,
* हृषिकेश,
* त्रिविकरम,
* पद्मानाभ
* मधुसूदन।
इसके साथ ही भगवान विष्णु के 12 नाम लेते हुए उन्हें पीले फूल अर्पित करना चाहिए। भगवान का 1 नाम लें और 1 फूल विष्णु को अर्पित करें। पूजा के उपरांत संध्या के समय इन फूलों को भगवान के सामने से हटाकर पीपल के पेड़ के नीचे या फिर बहते पानी में प्रवाहित करें।
