1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (8.4.2010)

आज के मुहूर्त (8.4.2010)

गुरुवार, 8 अप्रैल 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी प्रात: 06.45 पश्चात दशमी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 22, नक्षत्र- श्रवण मंगलरात्रि 29.36 पश्चात घनिष्ठा, योग- सिद्ध दिन 01.52 पश्चात साध्य, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- मकर राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- दक्षिण दिशा में।

मुहूर्त- नवीन कार्य आरंभ करने का मुहूर्त।

कार्य की अनुकूलता के लिए- चना दाल किसी जरूरतमंद को दान करें।

उपयोगी ज्ञान- स्वप्न में दही देखने से कार्य में सफलता मिलती है।

शुभ समय- प्रात: 07.56 से 09.08 दिन 11.40 से 01.06।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 02.02 से 03.35 के मध्य शुभ कार्य न करें।