1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (30.7.2010)

आज के मुहूर्त (30.7.2010)

शुक्रवार, 30 जुलाई 2010

ज्योतिष आज के मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी सायं 04.30 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- शाबान, तारीख- 17, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा रात्रि 08.50 पश्चात उत्तराभाद्रपदा, योग- अतिगंड रात्रि 27.01 पश्चात सुकर्मा। सूर्योदयकालीन करण- कौलव। चंद्रमा- कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश दिन 02.07 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्‍चिम दिशा में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- श्रृंगार सामग्री दान करें।

उपयोगी ज्ञान- अपने नाम में दूसरा सरनेम बिना किसी विशेष परिस्थिति के जोड़ना पाप की श्रेणी में आता है।

शुभ समय- प्रात: 07.43-09.54 सायं 02.04-04.30।

सुझाव- आवश्यक न समझें तो दिन में 10.53 से 12.32 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।