आज के मुहूर्त (30.3.2010)
मंगलवार, 30 मार्च 2010
WD
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा प्रात: 07.55 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 13, नक्षत्र- हस्त रात्रि 09.07 पश्चात चित्रा, योग- ध्रुव रात्रि 10.25 पश्चात व्याघात, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- कन्या राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
दिन- सामान्य।
दिशाशूल- उत्तर दिशा में।
मुहूर्त- नवीन कार्य आरंभ करने का मुहूर्त।
दिन का पर्व- वैशाख स्नानरंभ, श्री हनुमान जयंती, संता पीपा जयंती, शिवाजी पुण्यतिथि।
कार्य की अनुकूलता के लिए- सूर्योदय पूर्व स्नान करें।
उपयोगी ज्ञान- सूर्य उदय व अस्त काल में यात्रा आरंभ नहीं करना चाहिए। इसके 5 मिनट पूर्व या 5 मिनट पश्चात ही करना चाहिए।
शुभ समय- प्रात: 07.56 से 09.44 दिन 11.50 से 1.49।
सुझाव- यदि हो सके तो दिन 03.35 से 05.07 के मध्य शुभ कार्य न करें।

