1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (26.6.2010)

शनिवार, 26 जून 2010

ज्योतिष
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पूर्णिमा सायं 05.00 पश्चात प्रतिपदा‍‍, हिजरी सन्‌- 1431, मु. मास- रज्जब, तारीख- 13, नक्षत्र- मूल रात्रि 09.58 पश्चात पूर्वाषाढ़ा, योग- शुक्ल दिन 02.17 पश्चात ब्रह्मा, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- धनु राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- श्री कबीर जयंती, वृषभ पूजन।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

उपयोगी ज्ञान- व्यवसाय में प्रयुक्त उपकरण टूटे, फूटे, कटे-फटे नहीं होना चाहिए।

कार्य की अनुकूलता के लिए- सरसों के तेल में स्वयं का चेहरा देखकर दान करें।

शुभ समय- प्रात: 10.58-12.31 दिन 02.16-03.49।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 09.07 से 10.48 के मध्य शुभ कार्य न करें।