1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (2.4.2010)

आज के मुहूर्त (2.4.2010)

शुक्रवार, 2 अप्रैल 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी रात्रि 24.01 पश्चात पंचमी, हिजरी सन- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 16, नक्षत्र- विशाखा सायं 05.35 पश्चात अनुराधा, योग- वज्र दिन 02.18 पश्चात सि‍द्धि, सूर्योदयकालीन करण- बव, चन्द्रमा- तुला राशि से वृश्‍चिक राशि में प्रवेश दिन 11.38 पर करेंगे।

ग्रह योग- चंद्रोदय रात्रि 10.10 मिनट पर।

दिन- सामान्य।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में।

मुहूर्त- दान करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- संकष्टी चतुर्थी, गुड़ फ्रायडे।

कार्य की अनुकूलता के लिए- रुई देवस्थान पर अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- स्वप्न में आम का वृक्ष देखने से संतान सुख मिलने की संभावना रहती है।

शुभ समय- प्रात: 08.17 से 09.45 दिन 01.36 से 03.04।

सुझाव- यदि हो सके तो दिन 10.57 से 12.30 के मध्य शुभ कार्य न करें।