1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (14.2.2010)

आज के मुहूर्त (14.2.2010)

रविवार, 14 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या प्रात: 08.21 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 29, नक्षत्र- धनिष्ठा सायं 7.14 पश्चात शतभीषा, योग- परिध रात्रि 28.23 पश्चात शिव, सूर्योदयकालीन करण- किस्तुघ्न, चन्द्रमा- कुंभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक सूर्योदय पूर्व प्रात: 5.44 से प्रारंभ होगा।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- कार्य पूर्ण करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दृष्टि।

कार्य की अनुकूलता के लिए- गाय को गुड़ रोटी खिलाएँ।

उपयोगी ज्ञान- दान करते समय दानकर्ता की नजर झुकी होना चाहिए।

शुभ समय- प्रात: 09.13 से 11.07 दिन 02.04 से 03.56।

सुझाव- यदि हो सके तो प्रातः 04.55 से 06.20 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।