1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (13.2.2010)

आज के मुहूर्त (13.2.2010)

शनिवार, 13 फरवरी 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2066, शालिवाहन शक संवत- 1931, संवत्सर का नाम- शुभकृत, अयन- उत्तरायन, ऋतु- शिशिर, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या दिवसपर्यंत, हिजरी सन- 1431, मु. मास- सफर, तारीख- 28, नक्षत्र- श्रवण सायं 4.11 पश्चात धनिष्ठा, योग- वरीयान रात्रि 27.31 पश्चात परिध, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चन्द्रमा- मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 29.44 पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- पितरों के निमित्त अन्न-जल दान करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- दर्श अमावस्या; युगादि; फाल्गुनी अमावस्या।

उपयोगी ज्ञान- पितरों के निमित्त दिया जाने वाले दान में दान कर्ता का मुँह दक्षिण दिशा में भी कर सकते हैं।

कार्य की अनुकूलता के लिए- स्नान के जल में तीर्थ का जल मिलाकर स्नान करें।

सुझाव- यदि हो सके तो प्रातः 11.08 से 12.31 के मध्य महत्वपूर्ण कार्य न करें।