आज के मुहूर्त (10.5.2010)
सोमवार, 10 मई 2010
WD
प्रस्तुत है आज के मुहूर्त
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- वैशाख (अधिक मास), पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वादशी दिवसपर्यंत, हिजरी सन- 1431, मु. मास- जमादि-उल-अव्वल, तारीख- 25, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपदा रात्रि 11.43 पश्चात रेवती, योग- विष्कुंभ रात्रि 12.57 पश्चात प्रीति, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
ग्रह योग- पंचक जारी है। द्वादशी वृद्धि तिथि है।
दिन- सामान्य।
दिशाशूल- पूर्व दिशा में।
मुहूर्त- अनुष्ठान का मुहूर्त।
दिन का पर्व- पुरुषोत्तमी एकादशी व्रत वैष्णव।
उपयोगी ज्ञान- घर में भैंस का आना प्रतिकूल परिणामदायी रहता है।
कार्य की अनुकूलता के लिए- दुग्ध मिश्रित पदार्थ का दान करें।
शुभ समय- प्रात: 11.54 से 01.52, सायं 04.50 से 06.10 तक।
सुझाव- हो सके तो सायं 07.28 से 09.06 के मध्य शुभ कार्य न करें।

