1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
  6. आज के मुहूर्त (10.4.2010)

आज के मुहूर्त (10.4.2010)

शनिवार, 10 अप्रैल 2010

शुभ मुहूर्त
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

WD
शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- वैशाख, पक्ष- कृष्ण, तिथि- एकादशी दिन 11.54 पश्चात द्वादशी, हिजरी सन्- 1431, मु. मास- रबि उल आखिर, तारीख- 24, नक्षत्र- घनिष्‍ठा प्रात: 08.39 पश्चात शतभीषा, योग- शुभ दिन 03.50 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- कुंभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

दिन- शुभ।

दिशाशूल- पूर्व दिशा में।

मुहूर्त- गहने निर्माण कार्य का मुहूर्त।

दिन का पर्व- वरुथिनी एकादशी।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी पवित्र वृक्ष में जल अर्पित करें।

उपयोगी ज्ञान- स्वप्न में किसी को थप्पड़ मारने से क्लेश आता है।

शुभ समय- दिन 11.40 से 01.32 दिन 03.40 से 05.19।

सुझाव- यदि हो सके तो प्रात: 09.20 से 10.54 के मध्य शुभ कार्य न करें।