1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त

आज के मुहूर्त (1.08.2011)

सोमवार, 1 अगस्त 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- श्रावण, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया सायं 7.07 पश्चात तृतीया, हिजरी सन- 1432, मु. मास- शाबान, तारीख- 30, नक्षत्र- मघा मंगलरात्रि 2.20 पश्चात पूर्वा फाल्गुनी, योग- व्यतिपात प्रात: 7.52 पश्चात वरीयान मंगलरात्रि 4.32 पश्चात परिध, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- सिंह राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- निवेश करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- चंद्रदर्शन, श्रावण सोमवार, महाकाल शोभायात्रा।

उपयोगी ज्ञान- पर्स में कटी-फटी व टूटी वस्तु, कागज, मुद्रा रखने से नकारात्मकता आती है।

कार्य की अनुकूलता के लिए- दूध से बने मिष्ठान्न कन्या को खिलाएं।

शुभ समय- प्रात: 9.53 से 11.49, दिन 1.38 से 3.29 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो सायं 07.37 से 09.15 तक शुभ कार्य टालें।