• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आज का मुहूर्त
  4. 2 February Muhurat

2 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त

2 फरवरी 2020 के शुभ मुहूर्त - 2 February Muhurat
दिनांक 2 फरवरी 2020, रविवार के मुहूर्त
 
आज आपका दिन मंगलमयी रहे, यही शुभकामना है। 'वेबदुनिया' प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्तों का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर 'वेबदुनिया' आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।
 
प्रस्तुत हैं आज के मुहूर्त
 
शुभ विक्रम संवत्- 2076, हिजरी सन्- 1440-41, ईस्वी सन्- 2020
अयन- उत्तरायन
मास- माघ
पक्ष- शुक्ल 
संवत्सर नाम- परिधावी
ऋतु- शिशिर
वार- रविवार
तिथि (सूर्योदयकालीन)- अष्टमी
नक्षत्र (सूर्योदयकालीन)- भरणी
योग (सूर्योदयकालीन)- शुक्ल
करण (सूर्योदयकालीन)- बव
लग्न (सूर्योदयकालीन)- मकर
शुभ समय- 9.11 से 12.21, 1.56 से 3.32 
राहुकाल- सायं 4.30 से 6.00 बजे तक
दिशाशूल- पश्चिम 
योगिनी वास- ईशान
गुरु तारा- उदित
शुक्र तारा- उदित
चंद्र स्थिति- वृषभ
व्रत/ मुहूर्त- भीमाष्टमी
यात्रा शकुन- इलायची खाकर यात्रा प्रारंभ करें।
आज का मंत्र- 'ॐ घृणि: सूर्याय नम:'।
आज का उपाय- मंदिर में गुड़ दान करें।
वनस्पति तंत्र उपाय- बेल के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
 
(निवेदन- उपर्युक्त विवरण पंचांग आधारित है। पंचांग भेद होने पर तिथि/ मुहूर्त/ समय में परिवर्तन होना संभव है।)
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क : [email protected]
 
ये भी पढ़ें
2 फरवरी 2020 : आपका जन्मदिन