• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. shani ki vakri chal ka prabhav and upay
Last Modified: शनिवार, 12 जुलाई 2025 (10:21 IST)

13 जुलाई से शनि चलेंगे 138 दिनों तक उल्टी चाल, 5 राशियां कर लें ये 5 अचूक उपाय

shani ki vakri chal ka prabhav 2025
shani ki vakri chal ke upay 2025: 13 जुलाई 2025 को रविवार सुबह 09:36 पर शनि मीन राशि में वक्री हो रहे हैं, शनि देव यहां पर 28 नवंबर 2025 को सुबह 09:20 तक वक्री अवस्था में रहेंगे। यानि कुल 138 दिन वे वक्री रहेंगे। इस दौरान मेष, मिथुन, कन्या, वृश्चिक एवं धनु राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहने की जरूरत बताई जा रही है। विशेषकर आर्थिक लेनदेन, पारिवारिक मामले, मतभेद एवं विवादों को लेकर संयम रखना जरूरी है। ऐसे में आपको 5 अचूक उपाय कर लेना चाहिए जिससे की शनि का दुष्प्रभाव आप पर नहीं पड़े। 
 
1. नित्य हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। प्रत्येक मंगलवार हमुमान मंदिर जाएं।
 
2. 138 दिनों में कम से कम 2 बार हनुमानजी को मंगलवार या शनिवार को चोला अर्पित करना चाहिए। 
 
3. प्रत्येक शनिवार को छायादान करें अर्थात कटोरी में थोड़ा-सा सरसों का तेल लेकर अपना चेहरा देखकर शनि मंदिर में अपने पापों की क्षमा मांगते हुए रख आएं।
 
4. शनिवार को तिल, उड़द, भैंस, लोहा, तेल, काला वस्त्र, काली गौ और जूता दान देना चाहिए। कौवे को प्रतिदिन रोटी खिलाएं। अंधे, अपंगों, सेवकों और सफाइकर्मियों से अच्छा व्यवहार रखें। शनि की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जप भी कर सकते हैं। 
 
5. शराब पीना, जुआ खेलना, ब्याज का धंधा तुरंत बंद कर दें। पराई स्त्री से कभी संबंध न रखें। किसी भी देवी, देवता, गुरु आदि का अपमान न करें। दांत, नाक और कान सदा साफ रखें। कभी भी अहंकार, घमंड न करें, विनम्र बने रहें।