1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. सपने में काले और सफेद घोड़े दिखने का क्या है संकेत?

Horse dream | सपने में काले और सफेद घोड़े दिखने का क्या है संकेत?

horse
सपनों का अपना एक मनोविज्ञान होता है। यह हमारी दिनचर्या, घटनाक्रम, मानसिक स्थिति, शरीर की स्थिति और खानपान से पैदा होते हैं। इसका कोई खास मतलब नहीं निकलता है। लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपनों का गूढ़ अर्थ होता है। यह कितना सही है इसकी हम पुष्टि नहीं करते हैं। आओ जानते हैं कि सपने में काले और सफेद घोड़े देखने का क्या अर्थ है।
 
सपने में काला घोड़ा देखने का अर्थ : सपने में काला घोड़ा दौड़ते हुए या चुपचाप खड़ा हुआ दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आप जीवन में प्रगति करने वाले हैं। यह बहुत ही शुभ है। आपके रुके हुआ कार्य जल्द ही पूर्ण होंगे। स्वप्न में खुद को घोड़े पर चढ़ते हुआ देखना यानी पद लाभ होना माना गया है।
 
सपने में सफेद घोड़ा देखने का अर्थ : सफेद घोड़ा देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कहते हैं कि इसे चुपाचाप खड़ा या दौड़ता कैसा भी दिखाई दे तो यह नौकरी, व्यापार या करिय में सफलाता का संकेत है। साथ ही घर में मांगलिक कार्य बगैर किसी विघ्न के संपन्न होंगे। सभी तरह की परेशानियां दूर होने का संकेत भी देता है। यह जीवन में शांति का संकेत भी है। घोड़े को घास चरते हुए देखने का अर्थ है कि धनलाभ होने वाला है। 
अगला लेख
योगी अरविंद दिवस : जानिए महर्षि योगी के बारे में 15 रोचक बातें