मंगलवार, 15 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. Pushya Nakshatra Golden Opportunity To Achieve Success
Written By

पुष्य नक्षत्र 2018 : शुभ योग में यह 7 काम करेंगे तो दीपावली तक मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा खूब धन

पुष्य
31 अक्टूबर को बुद्धि और धन के देवता भगवान गणेशजी के दिन बुधवार, 2018 को पुष्य योग बन रहा है। यह दिन खरीदी व निवेश के लिहाज से अत्यधिक शुभ है। 
 
इस दिन मुहूर्त में भवन, भूमि, वाहन, आभूषण सहित अन्य खरीदारी करना श्रेष्ठ होता है। इस योग में खरीदी गईं वस्तुएं लंबे समय तक चलती हैं व शुभ फल प्रदान करती हैं। 
 
1 भगवान गणेशजी के दिन बुधवार को पुष्य नक्षत्र के शुभ योग में सोने से निर्मित आभूषण खरीदने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और दिवाली तक उनके आगमन का मार्ग प्रशस्त होता है। 
 
2  पुष्य नक्षत्र में चांदी या इससे निर्मित आभूषण, बर्तन, पूजन सामग्री, शुभ प्रतीक आदि खरीदने से घर में बरकत बनी रहती है। आज के दिन पन्ना, हीरा, पुखराज, नीलम, मोती आदि रत्न खरीदने से यह भविष्य में बड़ा लाभ प्रदान करते हैं।
 
3 इस शुभ योग में दो व चार पहिया वाले वाहन खरीदे जा सकते हैं। इस दिन खरीदे गए वाहन लंबे समय तक चलते हैं। यह अपने साथ अन्य शुभ संयोग भी लेकर आते हैं। 
 
4  इस खास योग में मकान, प्लॉट व फ्लैट खरीदना भी शुभ होता है। इससे स्थायी संपत्ति में दिन दूनी रात चार चौगुनी वृद्धि होती है। 
 
5 इस योग में पीतल, तांबे अथवा कांसे के बर्तनों की खरीदी करना भी शुभ होता है। 
 
6 धन निवेश करने के लिए पुष्य नक्षत्र का दिन अत्यंत शुभ है। 
 
7 इस योग में दीपावली के लिए घर की सजावट व अन्य इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं खरीदने से परिवार में अनुकूलता आती है। मंगल योग निर्मित होते हैं। 

ये भी पढ़ें
मीठी-मीठी करंजी, ऐसी कि देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी, तो फिर बनाएं इस दिवाली पर