1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. Guru pushya nakshatra kab hai october 2024

दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

Pushya nakshatra: दिवाली के पहले गुरु पुष्य योग में खरीदें ये शुभ चीजें, जानें मुहूरत

Guru pushya nakshatra 2024
गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2024 october: कार्तिक मास में धनतेरस और दिवाली के पहले पुष्य नक्षत्र आता है। यह नक्षत्र गृह प्रवेश, निवेश, बहीखाता नवीनीकरण, दिवाली की खरीदी और वाहन आदि की खरीदी के लिए होता है। इस बार 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र रहेगा जो कि अति शुभ माना जा रहा है। इसी दिन अमृत और सर्वार्थ सिद्धि योग भी है। इस दिन के शुभ मुहूर्त और क्या खरीदें, यह सभी कुछ जानें।ALSO READ: दीपावली 2024: जानें कब है दिवाली, 1 नवंबर या 31 अक्टूबर को? तिथि, मुहूर्त और ज्योतिषीय जानकारी
 
  • दिवाली 2024 के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में खरीदारी का शुभ मुहूर्त
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदना चाहिए
 
पुष्य नक्षत्र आरंभ : 24 अक्टूबर को प्रात: 06:15 से.
पुष्य नक्षत्र अंत : 25 अक्टूबर को प्रात: 07:40 बजे तक.
 
दिवाली के पहले गुरु पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग और मुहूर्त:-
अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक।
गोधूलि मुहूर्त : शाम 05:42 से 06:08 तक।
पुष्य नक्षत्र : पूरे दिन
सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन
अमृत सिद्धि योग: पूरे दिन
पुष्य नक्षत्र में क्या खरीदें?
  1. पुष्य नक्षत्र स्थायी होता है़ अत: इस नक्षत्र में खरीदी की गई कोई भी वस्तु लंबे समय तक उपयोगी रहती है तथा शुभ फल प्रदान करती है।
  2. पुष्य नक्षत्र पर बृहस्पति (गुरु), शनि और चंद्र का प्रभाव होता है इसलिए सोना, चांदी, लोहा, बही खाता, परिधान, उपयोगी वस्तुएं खरीदना शुभ होता है।
  3. इसी के साथ ही बड़े निवेश करना इस नक्षत्र में अत्यंत शुभ माने जाते हैं। 
  4. इस नक्षत्र के देवता बृहस्पति हैं जिसका कारक सोना है। 
  5. स्वामी शनि है अत: लोहा और चंद्र का प्रभाव रहता है इसलिए चांदी खरीदते हैं। 
  6. स्वर्ण, लोहा या वाहन आदि और चांदी की वस्तुएं खरीदी जा सकती है।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Aaj Ka Rashifal: आज इन 4 राशियों को रखना होगा स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें 08 अक्टूबर का दैनिक राशिफल