सम्बंधित जानकारी
- Ganesh Chaturthi 2024: अब दिल्ली में कीजिए 'लालबाग चा राजा' के दर्शन, जानिए कहां सजेगा बप्पा का पांडाल
- Ganesh Chaturthi 2024: इस गणेशोत्सव के दौरान मुंबई के इन पंडालों में सजेगा बप्पा का दरबार
- संपूर्णता का प्रतीक है गणेश जी को लगने वाला उनका प्रिय भोग मोदक, इस बार प्रसाद रूप में जरूर चढ़ाएं
- ठाणे के टिटवाला सिद्धिविनायक महागणपति मंदिर जिसका देवी शकुंतला ने किया था निर्माण
- क्या है गणेशजी को दूर्वा चढ़ाने का महत्व? भगवान गणेश को क्यों पसंद है दूर्वा घास?
Ganesh chaturthi rashifal: 100 साल बाद बना दुर्लभ योग, गणेश चतुर्थी से इन राशियों को होगा अपार धन लाभ
Ganesh chaturthi rashifal
दुर्लभ योग: इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग रहेगा। इसी के साथ अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। इसी के साथ ही इस स्वाति और चित्रा नक्षत्र का संयोग भी है। इसी नक्षत्र में गणेश जी का जन्म हुआ था।
07 सितंबर 2024 को गणेश स्थापना एवं पूजा के शुभ मुहूर्त
- शुभ मुहूर्त: 11:03 से दोपहर 01:34 तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:44 तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:24 से दोपहर 03:14 तक।
- रवि योग: सुबह 06:02 से दोपहर 12:34 तक।
- सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:34 से अगले दिन सुबह 06:03 तक।
AI generated ganesh images
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। गणेश चतुर्थी से आपको बहुत शुभ फल मिलने वाले हैं। कारोबारी हैं तो तगड़ा मुनाफा होगा और यदि नौकरीपेशा है तो इस बार वेतनवृद्धि संतुष्टि दायक रहेगी। इसी के साथ ही कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति की संभावना भी है। व्यापारियों को चाहिए कि वे कोई नया कार्य भी शुरू करें। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
2. कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्र है। गणेश चतुर्थी से आपके मन की बेचैनी कम होगी। जो भी कार्य अटका हुआ है वह एक-एक करके पूर्ण होने लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन दौलत में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को तगड़ा लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
3. कन्या राशि : आपकी राशि के स्वामी बुध है। गणेश चतुर्थी से जीवन में धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। करियर और नौकरी में आ रही समस्या दूर होंगी। कारोबारी हैं तो निवेश के लिए समय अच्छा है। एक से अधिक सोर्स से पैसा आएगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगे।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
ganesh sthapana muhurat 2024
