सम्बंधित जानकारी
- Dussehra 2023 : दशहरा उत्सव को कैसे मनाया जाता है?
- दशहरा पर क्यों बांटे जाते हैं सभी को शमी के पत्ते?
- Dussehra Upay: दशहरा के दिन करें ये 10 उपाय, हर क्षेत्र में होगी विजय और बन जाएंगे धनवान
- दशहरा 2023: दशहरे के दिन कौन से 10 परंपरागत कार्य करने का है महत्व
- दशहरा 2023: रावण को मारने के लिए श्रीराम ने किस देवी की पूजा की थी?
Dussehra Upay: दशहरे पर रात में कर लें इन 5 में से कोई एक उपाय, मालामाल हो जाएंगे
Dussehra 2023: 24 अक्टूबर 2023 मंगलवार के दिन दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है। संकटों से मुक्ति के लिए यह बहुत ही अच्छा दिन माना जाता है। यदि आप आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं तो आप इस दिन रात में 5 अचूक उपायों से कोई एक उपाय करेंगे तो धन संबंधी समस्या दूर होगी और धन की आगमन होने भी शुरू हो जाएगा। आओ जानते हैं दशहरे के 5 अचूक उपाय।
धन समृद्धि के लिए दशहरा पर अपराजिता के फूलों को माता अपराजिता, माता लक्ष्मी और देवी दुर्गा को अर्पित करने धन संबंधी समस्या का निदान होता है।
1. शुभता और विजय के लिए के लिए : मान्यताओं अनुसार दशहरे पर रात में रावण दहन के बाद गुप्त दान करना बेहद शुभ माना गया है। इससे आर्थिक संकट दूर होता है और शुभता बढ़ती है।
2. सकारात्मक ऊर्जा के लिए : दशहरे के दिन एक फिटकरी के टुकड़े को सभी घर के सदस्यों पर से वार कर उसे छत या सुनसान जगह पर खुद से पीछे की ओर अपने ईष्टदेव का ध्यान करते हुए फेंक दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर की हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
3. धन-समृद्धि के लिए : दशहरे के दिन शाम को माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए मंदिर में झाड़ू दान करने से धन और समृद्धि बढ़ती है।
4. नकारात्मक शक्ति दूर होगी : यदि रात में आप घर के मुख्य द्वारर पर नींबू मिर्ची टांग देते हैं तो नकारात्मक शक्तियों का वास नहीं होगा और आपके हर काम आसानी से पूरे होने लगेंगे।
5. कर्ज से मुक्ति हेतु : यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो अपने सिर पर से नींबू 3 बार घुमाएं और उसे दो भागों में काटकर एक 1 भाग को बाईं ओर और दूसरे भाग को दाईं ओर फेंक दें। इससे कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आपको धनवान होने से कोई नहीं रोक सकता।
