सम्बंधित जानकारी
- 7 जुलाई को बन रहा है बुधादित्य योग, जानिए ज्योतिष में क्या है महत्व
- 7 जुलाई 2021 : सूर्य और बुध की युति, बुधादित्य योग से 5 राशियां होंगी धनवान
- Sun Transit in Cancer 2021: सूर्य के कर्क में प्रवेश करते ही होगी कर्क संक्रांति, 5 दान बदल देंगे जिंदगी
- जुलाई माह में 4 बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन, जानिए आप पर कैसा होगा असर
- Mangal Kark Rashi me : कर्क में 20 जुलाई तक मंगल, 12 राशियों की जिंदगी में करेंगे हलचल
Budh Rashi Parivartan : मिथुन राशि में बना बुधादित्य योग, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
Mercury Transit : बुध ग्रह स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। ज्योतिष के जानकार कहते हैं कि बुध ग्रह के राशि परिवर्तन का इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव होगा, आइए जानें इन राशियों के बारे में...
बुध ग्रह 7 जुलाई 2021 को अपनी स्वराशि मिथुन में प्रवेश कर गए हैं। इस राशि में बुध ग्रह 25 जुलाई 2021 तक रहेंगे, इसके बाद ये कर्क राशि में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में सूर्य पहले से विराजमान हैं। मिथुन राशि में बुध और सूर्य ग्रह के युति से एक शुभ संयोग बन रहा है। इस युति को बुधादित्य योग कहा जाता है। बुधादित्य योग इन 4 राशियों के लिए सुनहरे अवसर लेकर आ रहा है....
मिथुन राशि- बुध ग्रह मिथुन राशि का स्वामी है। बुध के स्वराशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक होगा। बुध के इस राशि परिवर्तन से आपके लिए सफलता का द्वार खुल जाएगा। नौकरी तथा व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता के संयोग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कर्ज से छुटकारा मिलेगा। परिवार एवं मित्रों का भी सहयोग मिलेगा। यात्रा के भी संयोग बन रहे हैं। अ गर कुंडली में भी बुधादित्य योग है तो शर्तिया चमकेगी किस्मत।
तुला राशि: बुध का यह राशि परिवर्तन तुला राशि वालों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आपको तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। ऐसे शुभ समय में किसी भी नए काम की शुरुआत शुभ फलदायी होगी। संपत्ति के मामले में लाभ मिल सकता है।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहतर परिस्थितियों का निर्माण हो रहा है। ये जातक कुछ भी नया कर सकते हैं। शुभ समय है। वृश्चिक राशि वालों के लिए नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ समय है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा। इस दौरान इन्हें नौकरी के अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
धनु राशि: इस राशि वालों के लिए निवेश का क्षेत्र लाभदायी सिद्ध होगा। इस दौरान निवेश में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने के संयोग बने हैं। नौकरी से जुड़े लोगों की सेलरी बढ़ने की उम्मीद है। इन्हें नई नौकरी के लिए भी अवसर मिलेंगे। इन राशि वालों के लिए स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। आप कोई महंगी वस्तु भी खरीद सकते हैं।
