सम्बंधित जानकारी
- Kanya sankranti 2023 : कन्या संक्रांति के दिन करें 5 उपाय, कर्ज से मुक्त हो जाएंगे
- Kanya sankranti 2023 : कन्या संक्रांति के दिन कौन से कार्य करें कि सभी समस्या का हो अंत
- सितंबर माह 2023 के ग्रह गोचर, जानें कौन सा ग्रह बदलेगा अपनी राशि
- Guru Vakri gochar 2023: मेष राशि में गुरु हुए वक्री, 12 राशियों का जानें राशिफल
- बृहस्पति ग्रह मेष राशि में वक्री: 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, हो सकता है धन का नुकसान
16 और 17 सितंबर को बुध और सूर्य का बड़ा परिवर्तन, 6 राशियों के जीवन के मिट जाएंगे संकट
Budh surya ka gochar 2023 : 16 सितंबर 2023 को 1 बजकर 21 मिनट पर बुध ग्रह सिंह राशि में मार्गी हो रहा है और 17 सितंबर को सुबह 7 बजकर 11 मिनट पर सूर्य का कन्या राशि में गोचर होगा। बुध और सूर्य के इस बदलाव से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, परंतु 6 राशियों के जीवन से संकट मिटने वाला है।
मेष राशि- Aries: आपके जीवन के संकट समाप्त होकर घर परिवार में शांति और खुशियां आने वाली है। अटके कार्य पूर्ण होंगे और आय के साधन बढ़ेंगे। दांपत्य जीवन में सुधार होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति करेंगे।
कन्या राशि- Virgo: कन्या राशि में सूर्य का गोचर और सिंह में बुध का मार्गी होना कन्या राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके कार्य पूर्ण होंगे। संकटों का समाधान होगा।
सिंह राशि- Leo: बुध के सिंह राशि में मार्गी और सूर्य के कन्या राशि में गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। धन संबंधी समस्याओं का अंत होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे और सभी क्षेत्रों में प्रगति होगी।
वृश्चिक राशि- Scorpio: बुध और सूर्य के इस बदलाव से आपके संकटों का समाधान होगा और आप परिवार के साथ खुशहाल जीवन बिताएंगे। इस दौरान धन संबंधी आपकी समस्या दूर होगी। सेहत में सुधार होगा। मनोकामना पूर्ण होगी।
कर्क राशि- Cancer: बुध और सूर्य के परिवर्तन से आपको भरपूर लाभ मिलेगा। मानसिक बैचेनी कम होगी। नौकरी और व्यापार में सकारात्मक परिणाम की प्राप्ति होगी। धन की बचत करने में सफल होंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
धनु राशि- Sagittarius: बुध-सूर्य के प्रभाव से धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं। व्यापारियों को मुनाफा होने की संभावना है, नौकरीपेशा लोगों की स्थिति अच्छी रहेगी और आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपके संकटों का समाधान होगा।
अगला लेख
