1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. future according Face Round and Oval shape

यदि आपका चेहरा है एकदम गोल या अंडाकार तो आपकी पर्सनालिटी कुछ यूं है

face
Astrology: भारत में सामुद्रिक विद्या के अनुसार शरीर की बनावट, चेहरे की बनावट से व्यक्ति का व्यक्तित्व और भविष्य बताया जाता है। चेहरे की बात करें तो चेहर कई प्रकार के आकार के होते हैं। जैसे, गोल, ओवल, लंबा या चौकोर आदि। आप दर्पण में देंखे कि आपका चेहरा कैसे है। यदि आका चेहरा एकदम गोल है तो जानिए कि आप किस तरह के हो सकते हैं।
 
गोलाकार चेहरा:-
  • इसे अंग्रेजी में राउंड (Round) शेप फेस कहते हैं। 
  • गोल चेहरे वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। 
  • इन्हें भाग्य से अच्‍छी नौकरी, पत्नी और हर तरह की सफलता मिल जाती है। 
  • हालांकि आप भाग्य के ही भरोसे नहीं रहें। 
  • सोच समझकर कार्य करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे। 
  • आप बहुत ज्यादा इमोशनल न रहें। 
  • यह आपका अच्‍छा गुण है कि आप दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। 
  • आप खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
अंडाकार चेहरा:-
  1. इसे अंग्रेजी में ओवल (Oval) शेप फेस कहते हैं। 
  2. यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो आपका व्यक्तित्व आकर्षक और स्वभाव संतुलित लेकिन व्यावहारिक होगा।
  3. आपके पास बताने के लिए बहुत सी उपलब्धियां हैं या आप जिंदगी में बहुत सी उबलब्धियां हासिल करेंगे।
  4. आप हर तरह की स्थिति को नियंत्रित करना जानते हैं। 
  5. यदि आप महिला हैं तो कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। 
  6. हालांकि आप शारीरिक रूप से थोड़े रहेंगे।
  7. अंडाकार चेहरे वाले लोगों का स्वभाव बहुत ही आकर्षक होता है।
  8. ये लोग फिल्म या मीडिया इंडस्ट्री में काफी नाम कमाते हैं।
  9. इनकी सबसे बड़ी खूबी ये होती है कि ये किसी भी सिचुएशन में खुद को बड़ी ही आसानी से ढ़ाल लेते हैं। 
  10. इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है और ये बहुत ज़िद्दी होते हैं।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें