घर के बगीचे में है नीली या सफेद अपराजिता तो कभी नहीं आएगा संकट
benefits of Aparajita
1. श्वेत अपराजिता- यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है और घर में किसी भी प्रकार का संकट नहीं आने देता है।
2. नीली अपराजिता- अक्सर सुंदरता के लिए इसके पौधे को बगीचों में लगाया जाता है। इसमें बरसात के सीजन में फलियां और फूल लगते हैं। यह पौधा धनलक्ष्मी को आकर्षित करने में सक्षम है।
लाभ : दोनों प्रकार की कोयल (अपराजिता), चरपरी (तीखी), बुद्धि बढ़ाने वाली, कंठ (गले) को शुद्ध करने वाली, आंखों के लिए उपयोगी होती है। यह बुद्धि या दिमाग और स्मरण शक्ति को बढ़ाने वाली है तथा सफेद दाग (कोढ़), मूत्रदोष (पेशाब की बीमारी), आंवयुक्त दस्त, सूजन तथा जहर को दूर करने वाली है।

