सम्बंधित जानकारी
- BJP को हो सकता है 55 सीटों का नुकसान, जानिए किस राज्य में कितना घाटा
- Lok sabha election results 2024 : न्यूमरोलॉजी के अनुसार 4 जून 2024 को किसकी बनेगी सरकार
- दुमका में PM मोदी बोले, नकदी के पहाड़ों के लिए जाना जाता है झारखंड
- वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा- मोदी सरकार ने 10 साल में बजट को दिया नया रूप, करदाताओं के पैसे का होगा सही इस्तेमाल
- Lok Sabha election results 2024: 4 जून लोकसभा रिजल्ट के बारे में क्या कहते हैं देश के जानेमाने ज्योतिष
4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं
June 4 Lok Sabha Election Results : मोदी के पीएम बनने के बाद घटेगी 3 महत्वपूर्ण घटनाएं
4 June 2024 Lok Sabha Election Results : 4 जून 2024 मंगलवार के दिन आकाश में मेष राशि का उदय होगा। जिसके स्वामी मंगल है। बुध गुरु, शुक्र और सूर्य वृषभ राशि में रहेंगे। मेष में मंगल और चंद्र की युति रहेगी और कुंभ में शनि, मीन में राहु एवं कन्या में केतु विराजमान रहेंगे। इस दिन मंगल का जोर रहेगा क्योंकि वर्ष का राजा भी मंगल है। सभी तरह के आकलन से यह तय हो चुका है कि पीएम मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं लेकिन उनके पीएम बनने के बाद ज्योतिषियों के अनुसार 3 घटनाएं महत्वपूर्ण घटने वाली है।
हिंदू नववर्ष का राजा मंगल, मंत्री शनि और कृषि मंत्री बृहस्पति है। यानी मंगल इस वर्ष बलवान है। इसके साथ ही वर्ष 2024 का जोड़ 8 है इसका अर्थ है कि इस वर्ष का स्वामी शनि है। नरेंद्र मोदी का जन्मांक 8 है और उनकी कुंडली में मंगल की महादशा चल रही है। इस वर्ष ग्रहों की जो दशा है वह बहुत दुलर्भ मानी जा रही है, जिसके चलते देश और दुनिया में बड़ी घटनाओं का संकेत दे रही है।
वर्तमान में रशिया एवं यूक्रेन युद्ध में है और इजरायल एवं हमास का युद्ध भी चल रहा है। इस बीच ईरान ने भी तनाव बढ़ा रखा है। दूसरी ओर चीन और ताइवान एवं उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच भी तनातनी जारी है। यानी दुनियाभर के हॉटस्पॉट्स में युद्ध की स्थिति चिंताजनक है।
1. क्या Pok पर होगी बड़ी कार्रवाई : ऐसे माहौल के बीच पाकिस्तान लगातार कश्मीर में भारत को चुनौती दे रहा है। यह मंगल और शनि का वर्ष है और ऐसे में पाकिस्तान के उकसावे की कार्रवाई के चलते भारत कोई बड़ा निर्णय ले सकता है।
2. आंतरिक उत्पाद : समान नागरिक संहिता (UCC) और जनसंख्या नियंत्रण कानून के कारण देश के कुछ हिस्सों में बड़े प्रदर्शन होने की संभावना है। मंगल और शनि के साथ कालयुक्त संवत्सर के कारण आंतरिक उत्पाद बड़ जाएंगे। खासकर पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में यह देखने को मिलेगा। मंगल और शनि का अशुभ षडाष्टक और राहु का ग्रहण योग पूरे वर्ष उथल पुथल मचाएगा। इससे शासन प्रशासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा।
3. प्राकृतिक आपदा : देश या दुनिया में किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा के संकेत हैं जिसके जीवन अस्त व्यस्त हो जाएगा। जलवायु परिवर्तन के स्पष्ट संकेत देखने को मिलेंगे। हालांकि वर्षा पर्याप्त मात्रा में होगी। भारत की अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी होगी, परंतु कई दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल होगी। महंगाई काबू में रहेगी।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
